E-News Bihar

Latest Online Breaking News

धर्मेन्द्र बने बिहार विधानसभा निर्वाचन के भाजपा प्रभारी

धर्मेन्द्र प्रधान व केशव प्रसाद मौर्य

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं को भाजपा नेतृत्व ने बड़ी जिम्मदारी दी है। धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल सह-प्रभारी बनाये गये हैं।
अगले साल होनेवाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के जरिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की घोषणा की गयी। पत्र में कहा गया, ”भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनवा के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया है। ये नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।” इस के अलावा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी के रूप में बिप्लब कुमार देब को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!