E-News Bihar

Latest Online Breaking News

महिलाओं को वाजिब हक दिलाने के लिए आयोग प्रतिबद्ध :अप्सरा

सरायरंजन : राज्य की महिलाओं को वाजिब हक दिलाने को राज्य महिला आयोग प्रतिबद्ध है। बड़े से बड़े रसूखदार भी क्यों ना हो, महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों से कोई वंचित नहीं कर सकता। यह बात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्र ने सोमवार को प्रखंड के हरसिंगपुर सरस्वती निकेतन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि राज्य में महिलाओं से संबंधित जो छह हजार मामले लंबित हैं, उनका शीघ्र निपटारा किया जाए। राज्य महिला आयोग विगत 14 मार्च माह से बंद था। इसलिए कई लंबित मामलों का निष्पादन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने रोड मैप तैयार किया है। इसके लिए महिला आयोग, आपके द्वार कार्यक्रम बनाया गया है। इसके तहत सप्ताह में दो बार गुरुवार एवं शुक्रवार को जिला स्तर पर महिला से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में वन स्पॉट सेंटर में जाकर महिलाएं अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। वहां पर उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न ना हो,इसके लिए महिलाओं में जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

फोटो: क्षेत्र भ्रमण करती राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

 

 

 

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को चादर एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रणधीर कुमार मिश्र, जदयू प्रखंड शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र, रवींद्र कुमार ठाकुर, सत्संध भारद्वाज, डॉ. राजकुमार गिरि, बब्बन गिरि चांद रतन गिरि, रेखा रंजन,साक्षी गिरि सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!