E-News Bihar

Latest Online Breaking News

ECR मेंस कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर में चलाया सघन प्रचार अभियान

प्रचार अभियान का नेतृत्व मुजफ्फरपुर शाखा के अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने किया

मुजफ्फरपुर: आज दिनांक 20.11.24 को ECR मेंस कांग्रेस ने 04.12, 05.11 एवं 06.12.24 को भारतीय रेल में यूनियन की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव के लिए मुजफ्फरपुर में सघन प्रचार अभियान चलाया। प्रचार अभियान का नेतृत्व मुजफ्फरपुर शाखा के अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने किया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष श्री बी. पी. सिंह,कार्यकारी महासचिव भूपेन्द्र कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार राय, NFIR वर्किंग कमेटी सदस्य निर्मला रानी, संयुक्त महासचिव/सोनपुर सत्येंद्र कुमार, सहायक महासचिव पंकज कुमार सिंह, डेमू सोनपुर के शाखा सचिव संजय कुमार, मुजफ्फरपुर शाखा के पिंटू कुमार सहित सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।इसके तहत प्रचार मे नबीन कुमार रॉय ने बताया की Nfir /Ecrmc के पास हर उपलब्धि की प्रमाण है हम लोग झूठ बोल कर कर्मचारियों का मत नहीं मांगते, चाहे बोनस का मामला हो या दास कमिटी(1965) जो महगाई भत्ता के लिए बनाया गया था जिससे सारे केंद्रीय कर्मी लाभ लेते है साथ ही आज भी रिटायरडकर्मी वालो को भी वर्ष मे दो बार लाभ मिलता है एवं 1969 मियाभाई ट्रिब्यूनल भी सिर्फ NFIR/ECRMC के मांग पर बना था जिसके तहत ओवर टाइम के साथ 12 घंटे के कार्य मे सुधार करते हुए 8 घंटे किया गया तत्पश्चात शाखा सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ECR के कर्मचारी अबकी परिवर्तन का मन बना लिया है और सारे कर्मचारी एक होकर ECRMC को अपना समर्थन दे रहे हैं।

कार्यकारी महासचिव भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि ECRMC, NFIR से संबद्ध यूनियन है और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही LDCE open to all कराना, सभी कर्मचारियों के लिए 12 घंटे के बदले 8 घंटे की ड्यूटी तय करने, ट्रैक मैन के लिए सेफ्टी उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करना, लार्जेस स्कीम को पुनः लागू करना, रेल कर्मचारियों के लिए सुसज्जित आवास, सभी रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए पार्किंग की व्यस्था के साथ साथ सभी कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन 32500/- करने सहित अन्य कई मुद्दे की बात कही ।

यूनियन पदाधिकारियों ने ECRMC को आम छाप को वोट देने का अपील किया ताकि सत्ता में आने पर उनकी समस्याओं का उचित समाधान हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!