E-News Bihar

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री ने मा दुर्गा की पूजा कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की

पटना 09 अक्टूबर 2024. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्री संजीव चैरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी डाॅ0 चन्द्रोखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!