गांधी और शास्त्री के सिद्धांतों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि: माधव झा
आज 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला जनता दल यूनाइटेड, दरभंगा नगर के द्वारा वार्ड संख्या 39 के सराय सत्तार खां मोहल्ला स्थित टार्गेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
समारोह की अध्यक्षता जिला जनता दल यूनाइटेड, दरभंगा नगर के अध्यक्ष माधव झा ने की और संचालन नगर के जिला प्रवक्ता ईश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने किया।
*इस अवसर पर टार्गेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी माधव झा द्वारा किया गया*।
अपने संबोधन में माधव झा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों का पालन करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलते हुए बिहार में शराबबंदी और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए बनाए गए कानूनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन कानूनों का असर दिख रहा है, और महिलाओं को दिए गए आरक्षण के कारण वे आज पार्षद अध्यक्ष से लेकर महापौर तक के पदों पर आसीन हैं। झा ने यह भी कहा कि बिहार में लिंग अनुपात में सुधार भी इन्हीं नीतियों का परिणाम है।
माधव झा ने गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलते हुए विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उन सभी को आम जनता तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे।
समारोह में वरिष्ठ नेता शमशाद अली कमर उर्फ कमरे आलम ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों का पालन करने की अपील की।
नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवाब अख्तर ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज के कल्याण का आह्वान किया। सुनील कुमार महासेठ ने गांधी जी के सात सिद्धांतों में ही जीवन का सार बताया।
बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता शमशाद अली कमर, शिक्षा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष डॉ. इफ्तकार हक्क, अरविंद कुमार झा, पूर्व वार्ड पार्षद श्याम मंडल, सुनील कुमार महासेठ, ठाकुर ईश्वर प्रसाद सिंह, नवाब अख्तर, गौरी पासवान, विजय राम, इकबाल रायन, अंजुला शर्मा, अभिषेक, दीपक सिन्हा, मंजूर आलम, अशरफ, अवधेश पासवान, सलाउदिन मोनु, मुकेश साह, घनश्याम श्रीवास्तव, वार्ड अध्यक्ष सुनील ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समारोह का समापन सभी के द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लेकर किया गया।