E-News Bihar

Latest Online Breaking News

जलसंसाधन मंत्री ने किया क्षेत्र भ्रमण, सुनी जनसमस्याएं

सरायरंजन : बिहार सरकार के जलसंसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को क्षेत्र का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने कई गांवों का दौरा किया। सबसे पहले वे नरघोघी गांव में युवा जदयू नेता से मिले। उनसे मिलकर वे क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए और उन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।इसके बाद मंत्री श्री चौधरी वाजिदपुर मेयारी निवासी शिवनारायण दास के घर जाकर उनकी पत्नी शांति देवी के निधन पर शोक संवेदना जताई । वहीं इसी गांव के जदयू कार्यकर्ता विद्यानंद राय के घर जाकर उनसे कुशलक्षेम जाना। मौके पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. रणधीर कुमार मिश्र, युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, पूर्व मुखिया मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह, मुखिया बिरजू राय, उप मुखिया यशवंत सिंह,मनोज कुमार मिश्र, रजनीकांत चौधरी, रामबाबू झा ,सकलदेव दास, राकेश सिंह,बॉबी ईश्वर,मुनेश्वर यादव,अमरेश साह,युवा शक्ति के विजय मालाकार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!