E-News Bihar

Latest Online Breaking News

सुखासन पैक्स को बेहतर कार्य को लेकर सूबे में मिला चौथा स्थान, पांच लाख रुपए का मिला प्रोत्साहन राशि

किशनपुर, सुपौल।
यदि इच्छा शक्ति मजबूत हो तो किसी भी मंजिल को हासिल करते देर नहीं लगता है। इसी बात को चरितार्थ करते हुए प्रखंड क्षेत्र के सुखासन पैक्स निरंतर आगे बढ़ रहा है। जहां इस बार सुखासन पैक्स को पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत सहकारिता मंत्री द्वारा पांच लाख रुपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया है।

जिसमें सुखासन पैक्स प्रदेश में चौथे स्थान पर चयन हुआ है। जबकि जिला स्तर पर पहले स्थान पर चयन किया गया है। जिसके तहत माननीय सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार द्वारा प्रोत्साहन राशि ₹500000 प्रदान किया गया। इस सम्बंध में सुखासन पैक्स के पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ लाल यादव ने बताया कि पैक्स के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने को लेकर राज्य सरकार ने 46 पैक्स के चयन में सुखासन पैक्स को सूबे में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें पहला स्थान बेगूसराय जिले के मनिअप्पा पैक्स, दूसरे स्थान पर साफपुर पैक्स, तीसरे स्थान पर अथरी पैक्स, चौथे स्थान पर सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड के सुखासन पैक्स, पांचवे स्थान पर सदर प्रखंड के हरदी पश्चिम पैक्स व छठे स्थान पर पिपरा प्रखंड के रामनगर पैक्स सामिल है। इस सफलता को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार मिश्र, रामचंद्र यादव, मनोज यादव, अमरेंद्र चौधरी, बैजनाथ साह, विनोद यादव सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!