E-News Bihar

Latest Online Breaking News

स्वरोजगार के लिए महिला को उपलब्ध कराया सिलाई मशीन

विक्रम से श्यामनन्दन सिंह

विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लूबेल्स इंटरनेशनल स्कूल में सोनम देवी नामक महिला को सिलाई मशीन और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

बताते चले की प्रखंड के दनारा गांव की रहने वाली महिला सोनम के पति का देहांत 2 वर्ष पूर्व हो गया था। सोनम के ऊपर तीन बच्चों की जिम्मेदारी है। घर में कोई और कमाउ सदस्य नहीं होने के कारण घर की माली हालत खराब हो गई थी। महिला को स्वालंबन देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आवाज एक पहल,गौरव राय और राजीव भारद्वाज के द्वारा सिलाई मशीन और राशन की सामग्री उपलब्ध कराई गई। सोनम ने बताया की कोरोना काल के दौरान गुजरात से बिहार लौटने के क्रम में बस से गिरने के कारण उसके पति का देहांत हो गया था इसके बाद घर की हालत काफी खराब हो गई है। दैनिक मजदूरी से महिने के 2000 के आसपास की कमाई हो पाती है जिसमें घर चलाना संभव नहीं हो पता। ऑक्सीजन मैन गौरव राय ने बताया कि हम सभी सामाजिक लोग का यह उद्देश्य रहा है कि समाज के सबसे निचले पायदान के लोगों को संबल प्रदान करें जिसे वह भी मुख्य धारा के साथ जुड़ सके। वही आवाज पहल के लव कुश और वीरू ने बताया कि संस्था के द्वारा ऐसे पीड़ित परिवारों का सहायता करना हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ जवाबदेही भी हैं। मौके पर अमरेश सिंह,उमेश सिंह कुंदन द्विवेदी,रौशन,विपुल, राकेश नवनीत आर्यन, मिंकु, आशीष, मांडवी ,हेमा, रिंकल, गुड़िया शिखा, माधुरी,गुलफ्सा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!