हम युवा अध्यक्ष कमाल परवेज ने पंडालों में घूमकर किया गणपति दर्शन
पटना/25 सितंबर 2023।। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परेवज ने पार्टी राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रूबी राजपूत के आवास कंकडबाग पहुंचकर गणेश चतुर्थी महोत्सव में शामिल हए। इसके अलावा कमाल परवेज अन्य पूजा पंडालों में जाकर गणपति का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रथम पूज्य गणेश की पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को अपने माता पिता की भक्ति के कारण प्रथम पूज्य कहा जाता है और सभी देवताओं में सबसे पहले इनकी पूजा होती है। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा में समाज के सभी वर्गो को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। हिन्दु की पूजा में मुसलमान व मुस्लिम की पूजा में हिन्दुओं को मनाना ही भारत की सर्व धर्म समभाव की खूबसूरती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस दौरान युवा हम के पदाधिकारी सुजय पांडे और रविन्द्र प्रसाद भी मौजूद रहे।