आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल

आज का अंग्रेजी दिनांक:—29.12.2022
शुभसंवत् :—2079(राक्षस)
शके:—1944
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—हेमन्त
माह:—पौष
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—सप्तमी तिथि
दिन:—गुरुवार
नक्षत्र:—पू.भा.नक्षत्र
योग:—व्यतिपात
करण:—गर
सूर्योदय :—प्रातः 06:47
सूर्यास्त : संध्या 05:13
सूर्य:—धनु राशि में
चंद्रमा:—कुम्भ राशि में दिन 11:57 तक उपरांत मीन राशि में
आज का राहूकाल दिन:—01:30 बजे दिन:—03:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक करने से संतान सुख में वृद्धि होता है।
(नोट:—27-12-2022 दिन मंगलवार को प्रातः 08:57 से 31-12-2022 दिन शनिवार के संध्या 04:21 तक पंचक रहेगा।)
*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
मेष राशि वालों के लिए आज के दिन धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। व्यापार में भी कुछ रुकावों के बाद काम बन जाएंगे। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज किसी कारण से आपको दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, इसलिए प्रयास सफल होंगे।
🐂वृष
वृष राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी और पूरा दिन आनंद में बीतेगा। एक के बाद एक कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए। इसके साथ ही अपने बजट का भी ध्यान रखें। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है और आपके घर में आज काम काफी बढ़ा रहेगा।
👫मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और आज आपको पूरे दिन सभी कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। आपकी खुद की नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी बनाए रखने के लिए मेहनत करते रहें। वरना आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई के कार्य से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने में सावधानी रखें।
🦀कर्क
कर्क राशि के लोग आज काफी मेहनत व दौड़भाग करेंगे और दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। कोई अपना आज आपसे आर्थिक मदद मांगने भी आ सकता है। आप उनको निराश नहीं करेंगे। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं।
🐅सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अधिक शुभ नहीं है। आपको अपने कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। इस कारण से आपकी गाड़ी पटरी पर नहीं आ पा रही है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा और मेहनत करनी पड़ेगी।
🙎🏼♀️कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने से आज का दिन चिंता फिक्र और भागदौड़ में बीतेगा। किसी कारण से आपको सरकारी विभाग के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। किसी मामले में आर्थिक दंड भी भुगतना पड़ सकता है। मेहनत करने से आपको लाभ होगा। अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।
⚖️तुला
तुला राशि के लोग आज बिना किसी कारण के उलझन में रहेंगे। आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। आज पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम रुक सकता है। अदूरदर्शी स्वभाव के कारण आपकी परेशानियां कई बार बढ़ जाती हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है और आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। आज कोई रिस्क लेने पर भी लाभ होगा।
🏹धनु
धनु राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है। आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। पहले किए गए निवेश आपको आज लाभ दे सकते हैं। हालांकि आज आपको अपनी फंसी पेमेंट हासिल करने में काफी कठिनाई हो सकती है। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।
🐊मकर
मकर राशि के लोगों के आज दिन शुभ है और आज आप परिवार के साथ ही समाज के लिए भी कुछ वक्त निकालेंगे। सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। आज की ग्रह चाल विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की योजना बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।
🍯कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज फायदे का दिन है। आज आपको बड़े अधिकारियों के साथ मित्रता का लाभ मिलेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आज नौकरी के संबंध में कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।
🐟मीन
मीन राशि के लोगों को आज लाभ होगा और हर कार्य में किस्मत का साथ मिलेगा। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन और आध्यात्म में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें। आज दान पुण्य के कार्य करना भी शुभ होगा।
🙏जय माँ भद्रकाली🙏
आलेख:—
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
पुजारी–माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा
सम्पर्क सूत्र-9931585660