केंद्र सरकार लिव इन रिलेशन का काला कानून वापस लें : डॉ रामकिशोर चौधरी
नई दिल्ली/समस्तीपुर/सरायरंजन: सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता व पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ रामकिशोर चौधरी ने कहा कि दिल्ली का श्रद्धा- आफताब के लिव इन रिलेशन का काला सच है, जिससे पूरे देश ने देखा व सुना है। इससे पहले भी बहुत सारे कत्ल,लड़ाई, झगड़े,आत्महत्या इस लिव इन रिलेशन के कारण हुई है।क्योंकि यह सामाजिक संबंधों की विकृति है, यह संबंध स्वभाविक नहीं है, जिस संस्था ने लिव इन रिलेशन को कानून बनाया है। वे जड़ा एक बार पूरे देश में खोज करवाएं की इस रिश्ते में रहने वाले कितने लोगों के घर उजरे कितने तलाक हुए कितनी आत्म हत्याएं व बलात्कार के कितने केस दर्ज हुए हैं। डॉ चौधरी ने कहां की लिव इन रिलेशन में रहने वाले कितने सहजीवन जोड़े गलत रास्ते पर चले कितने लड़कियां सारी सामाजिक और पारिवारिक मर्यादा छोड़कर आफताब जैसे के पीछे चल पड़े? यह जांच व समीक्षा का विषय है। देश के जागरूक बुद्धिजीवियों, कानून के जानकार, सरकार, सांसदों, विधायकों से उनकी एक खुली चुनौती है कि वह जनता के सामने आए। मीडिया के सामने वैसे तो बहुत कुछ बोलते हैं, यह भी बताएं कि सहजीवन के समाज को क्या लाभ मिले। भारत और भारत के बेटे बेटियों को बचाने के लिए यह कानून एकदम वापस लिए जाएं।यह काला कानून सामाजिक कुरीतियो का जनक है।