E-News Bihar

Latest Online Breaking News

उजियारपुर में उबाल

उजियारपुर लोकसभा के ब्राम्हण ही नहीं बल्कि अन्य समुदाय में भी नित्यानंद राय के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश

बिहार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता नीतीश मिश्र पर नित्यानंद राय की टिप्पणी ने प्रदेश भाजपा के अंतर्कलह को सतह पर ला दिया है।बोचहा सीट पर भाजपा की हार ने सांगठनिक तौर पर भाजपा को सोचने पर विवश कर दिया है।

बिहार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता नीतीश मिश्र पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के अशोभनीय बोल ने ना सिर्फ मैथिल ब्राह्मणों को आक्रोशित कर दिया है बल्कि भाजपा को जी जान से सींचने वालों को भी झकझोर कर रख दिया है।बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्र पर भाजपा कार्यालय में नित्यानंद राय ने जिस तरह की टिप्पणी की है वह भाजपा के जड़ को कमजोर कर सकती है।इस बाबत परशुराम सेवा संघ के मुख्य प्रवक्ता अनिल कुमार झा ने कहा कि नीतीश मिश्र पर किसी तरह की टिप्पणी करने से पहले नित्यानंद राय को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। नित्यानंद राय जिस जगह से सांसद है उस जगह के ब्राह्मण यदि उन्हें वोट ना दे तो उनकी औकात पता चल जाएगी। उन्हें यह मालूम नहीं है कि नीतीश मिश्र के पिता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र थे। जिनका दूसरा घर उजियारपुर लोकसभा में ही पड़ता है। नित्यानंद राय यह भी भूल गए कि जिस समाज का वोट लेकर सदन पहुंचे हैं उसमें नीतीश मिश्र का कितना बड़ा योगदान है।परशुराम सेवा संघ ब्राह्मण समुदाय के किसी भी नेता पर इस तरह के टीका टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा।

वही उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में भी नित्यानंद राय के द्वारा नीतीश मिश्र के प्रति किए गए दुर्व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली।उजियारपुर प्रखंड से मंटून सिंह राजपूत, मनोज कुमार मिश्र, शशि भूषण पंडित,यमुना महतो आदि ने कड़ी भर्त्सना की।इसी तरह सरायरंजन से डॉ रणधीर कुमार मिश्र, संजय कुमार मिश्र, योगेंद्र कुमार मिश्र, अरविंद कुमार मिश्र ,प्रवीण कुमार मिश्र ,दिलीप कुमार मिश्र, मुन्ना झा ,सुमन झा ,पिंटू कापड़ गेना सादा, मुन्नू सादा भी अपने नाती पर हुए अपमानजनक हमले से आहत है। सब ने नित्यानंद राय ही नहीं बल्कि बिहार भाजपा को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा अपने रवैया को बदलें अन्यथा आने वाले दिनों में इसकी कीमत उससे चुकानी पड़ेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!