E-News Bihar

Latest Online Breaking News

यूपी में बिना शोर, जोर-तोड़

झांसी से प्रतिमा भारद्वाज

की आंखों देखी रिपोर्ट

झांसी : उत्तरप्रदेश में चुनावी तपिशश बढ़ने लगा है। बीजेपी – सपा- बसपा- कांग्रेस जनता की मुड़ टटोलने में लगी हुई है।बयान बाज़ी का दौर तेज हो गया है। ज्यादा से ज्यादा सीट कैसे आए इसको लेकर जोड़ तोड़ गणित तमाम पार्टी बैठाने लगे है।

उत्तरप्रदेश की सबसे ऐतिहासिक सीट झांसी सदर सीट की बात कर रहे है।इस सीट पर जातीय समीकरण की लिहाज से देखा जाए तो ब्राह्मण वोटर सबसे अधिक निर्णायक माना जाता है।झांसी विधानसभा सीट चुनाव की लिहाज से देखा जाए तो ब्राह्मणों के वर्चस्व वाली सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है।

हमने बचपन में पढ़ा और सुना भी है।बुंदेले हर बोलें के मुंह हमने सुनी कहानी थी खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी।झांसी रानी लक्ष्मीबाई के नगरी होने के बावजूद भी झांसी पर्यटन का केंद्र नही बन सका है।सबसे बड़ी बात यह है कि झांसी में ही रानी लक्ष्मीबाई का किला है।जिसे झांसी फोर्ट के नाम से जाना जाता है।लेकिन देखा जाए तो पर्यटक की दृष्टि से इस किले का कोई विकास नही हुआ है।मगर एक ख़ासियत यह है चुनाव की लिहाज से देखें तो झांसी विधानसभा सीट पर ब्राह्मणों के वर्चस्व वाली सीट मानी जाती है।

झांसी सदर विधानसभा सीट पर वर्तमान में कुल मतदाता 3,98,008 है।जातीय समीकरण के लिहाज से ब्राह्मण वोटर सबसे अधिक निर्णायक माना जाता है। संख्या को लेकर जरूर यहां मतभिन्नता दिखाई देती है।यहाँ के अन्य बिरादरियों के मतदाता अलग अलग चुनाव में बदलते रुझानो के मुताबिक मतदान करते रहे है। सबसे बड़ी बात यह  इस विधानसभा सीट पर 11 चुनाव में से 10 बार ब्राह्मण प्रत्याशी ही विधायक चुने गऐ है।इस सीट पर कुशवाहा, साहू मुस्लिम और अनुसूचित जातियों के वोट भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

सबसे बड़ा सवाल यह है भाजपा के प्रत्याशी रवि शर्मा ने 2017 में झांसी सदर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। इन्हें चुनाव में 117873 मत मिले है,जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के सीता राम कुशवाहा को 62095 मत मिले। जबकि 2012 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा के रवि शर्मा  दुबारा कमल  खिलाने में कामयाब हो गए। इनको टोटल मत67043 मिले जबकि दुबारे में भी बसपा के सीताराम कुशवाहा को हार का मुंह देखना पड़ा इनको टोटल मत 58,9,63 मिला। था।
2009 में उप  चुनाव होने के कारण बसपा के कैलास साहू  इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया। और 2009 के लोकसभा चुनाव में झांसी लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी से प्रदीप जैन   चुनाव जीतकर लोकसभा पहुँच गए।
वही 2007 में प्रदीप जैन आदित्य एक गैर ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस पार्टी से जीत दर्ज की थी।

2002 में बहुजन समाज पार्टी  से रमेश कुमार शर्मा ने झांसी सदर सीट पर हाथी पर सवार होकर विधानसभा पहुच गए। भाजपा से रविंद्र शुक्ल 1989,1991,1993 और 1996 में हुए चुनाव में इस सीट से लगतार विधायक चुने गए।

फिलहाल पिछले दो चुनावों में बीजेपी के रवि शर्मा जीत दर्ज कर रहे है अगर 2222 में बीजेपी की होती है तो इस सीट पर अपनानी हैट्रिक को पूरा करेंगे। झांसी विधानसभा सीट पर इस समय कुल मतदाता 4,02,757 है इस सीट पर पुरुष मत दाता 2,16,405 है ।जबकि महिला मत दाता 1,86,328 है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!