E-News Bihar

Latest Online Breaking News

कांग्रेस बाबा साहेब को सदा अपमानित करती रही-रामकृपाल यादव

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने नेहरू और इंदिरा गांधी को भारत रत्न दिया परंतु डॉ अम्बेडकर को नहीं दिया। कांग्रेस बाबा साहेब को सदा अपमानित करती रही। वे धर्म के आधार पर भारत के बंटवारे और धारा 370 के घोर विरोधी थे।

आज अनुसूचित जाति मोर्चा पटना ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष सतीश पासवान की अध्यक्षता में दानापुर के रुकुनपुरा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 65 वीं महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उनके तैल चित्र पर पुष्पंजीलि अर्पित की गयी।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने नेहरू और इंदिरा गांधी को भारत रत्न दिया परंतु डॉ अम्बेडकर को नहीं दिया। कांग्रेस बाबा साहेब को सदा अपमानित करती रही। वे धर्म के आधार पर भारत के बंटवारे और धारा 370 के घोर विरोधी थे।
आम्बेडकर ने कहा था छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। आज देश सामाजिक छुआछूत से लगभग मुक्त हो गया है। लेकिन समाज के लिए आर्थिक छुआछूत एक नई समस्या बनकर उभर रही है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में घोषित किया। मध्य प्रदेश के मऊ में जन्म भूमि, लंदन में शिक्षा भूमि, नागपुर में दीक्षा भूमि, मुम्बई में चैत्य भूमि और दिल्ली में नेशनल मेमोरियल के रूप में महापरिनिर्वाण भूमि के रूप में विकास किया। ताकि वहा
आने वाली पीढ़ियों को सदा बाबा साहेब के आदर्शों का मार्ग निर्देशन मिलता रहे।
पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने कहा कि हमलोगों को बाबा साहब के आदर्शों पर सदा चलने के लिये संकल्पित रहना चाहिए।
सभा को जिला प्रभारी अचल सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव, पूर्व पार्षद दीपक चौरसिया, मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुमन कुमार, मंच संचालन भुनेश्वर सिंह, नरेन्द्र दास, नीरज पासवान, अनिल पासवान, रंजीत दास, मंजू देवी, गांगो देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!