सरायगढ़ प्रखंड के 356 पद हेतु 1272 अभ्यर्थियों का भाग्य इभिएम में बंद, 26 को होगा भाग्य का फैसला
सुपौल से धर्मेन्द्र कुमार धीरज का रिपोर्ट
जिले के सरायगढ़ प्रखंड में पंचायत आम चुनाव के आठवें चरण के तहत बुधवार को सभी बुथों पर मॉक पोल के बाद नियत समय सुबह 07 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। जहां प्रखंड के 12 पंचायत के 161 बूथों पर हो रही मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यापक इंतजाम किए गए थे। घना कोहरा व कड़ाके की ठंढ के वावजूद मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जहां पुरुष व महिला मतदाता कतारबद्ध हो अपने-अपने बारी का इंतजार में खड़े दिखे। हालांकि अधिकांश जगहों पर मतदान को लेकर महिला व पुरुषों की लंबी कतारें देखी गई। मतदाताओं में पहले मतदान फिर जलपान वाली जज्बे के साथ लोग सवेरे से ही वोट गिराने के लिए अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गए। जहां वे अपने- अपने मताधिकार का प्रयोग किए। चल रहे मतदान को लेकर जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के द्वारा भी कई बूथों का जायजा लिया गया। जहां मौजूद अधिकारी व कर्मियों को मतदान से संबंधित कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए।
हालांकि प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में सफल बनाने को जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा था। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 161 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। हर एक केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जहां पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट के द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। हालांकि कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बोगस मतदान नहीं हो इसके लिए बायोमेट्रिक अथॉरिटी सिस्टम की व्यवस्था कराई गई है।
प्रखंड के 12 पंचायतों में कुल 161 बूथ बनाए गए हैं। इसमें तटबंध के भीतर 10 बुथ हैं। जहां आदर्श बुथ 05 तथा संवेदनशील 56 व अति संवेदनशील 55 है। सामान्य बुथ 50 व पर्दा नसी बूथ 50 हैं। जिसके लिए 21 सेक्टर बनाए गए हैं। जिसमें पीसीसीपी की संख्या 85 हैं। जहां कुल मतदाताओं की संख्या 85 हजार 713 हैं। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 44338 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 41373 हैं। मालूम हो कि 356 पदों के विरुद्ध विभिन्न पदों के 1272 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें जिला परिषद सदस्य के 02 पदों हेतु 32, मुखिया के 12 पदों हेतु 72, ग्राम कचहरी सरपंच पद के 12 पदों हेतु 67, पंचायत समिति सदस्य के पद हतु 96, एक निर्विरोध, वार्ड सदस्य के 157 पदों हेतु 662 तथा चार निर्विरोध, तथा ग्राम कचहरी पंच पद हेतु 157 पदों के विरुद्ध 343 तथा 26 निर्विरोध चुनावी मैदान में है। इन सभी प्रत्याशियों के भाग का फैसला आज ईवीएम मशीन में बंद हो गया है। जहां 26 नवंबर को बीएसएस कॉलेज सुपौल मैदान में इन लोगों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। मतदान को लेकर समाचार प्रेषण तक 65% से अधिक मतदान हुई। हालांकि शाम 5 बजे तक जो मतदाता बुथ पर पहुंच चुके थे। उनका मतदान की प्रक्रिया लाइट की व्यवस्था कर की जा रही थी।