E-News Bihar

Latest Online Breaking News

ट्रैक्टर से रौंदी गई गणतंत्र की मर्यादा

आज दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवियों ने जिस तरह की अराजकता फैलाई उसने न सिर्फ देश के किसानों का सर झुकाया बल्कि इस राष्ट्रीय पर्व पर लोकतंत्र को भी शर्मसार कर दिया।साठ दिन से अधिक समय से शांतिपूर्ण चल रहे किसान आंदोलन आज दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान अराजक हो गया।उपद्रवियों ने दिल्ली पुलिस पर हमले किये।जहाँ तहाँ पुलिस और उपद्रवियों में झड़प हुआ जिसमें दर्जनों पुलिस जख्मी हुए।

उग्र प्रदर्शनकारी उपद्रव करते हुए लालकिले पर जाकर तिरंगा झंडा उतार कर दूसरा झंडा फहराने का दुःसाहस तक कर दिया।कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में आज हुए उपद्रव पर कई किसान संगठन ने निन्दा किया।लेकिन आज दिल्ली की इस घटना ने देश का सिर दुनिया में झुका दिया।

72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरी दुनिया भारत के शौर्य को राजपथ पर देख रहा था वहीं उपद्रवियों के द्वारा किये गए इस कृत्य से लोकतंत्र शर्मसार होता रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!