E-News Bihar

Latest Online Breaking News

मुखपत्र के लोकार्पण पर बोले आर सी पी सिंह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह ने कहा जिस विचार में धार है, वही विचारधारा आगे चलेगी

जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के मासिक मुखपत्र ‘जदयू संधान’ का लोकार्पण किया।

मौके पर श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू संधान का उद्देश्य पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि जिस विचार में धार है, वही विचारधारा आगे चलेगी। उसी तरह जिस पार्टी में धार है, जो जीवंत है और जनकल्याण के लिए समर्पित है, वही पार्टी आगे भी चलती रहेगी। विचार है तभी पार्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि गांधी, जेपी, लोहिया, अंबेडकर और कर्पूरी जैसे महापुरुषों के विचारों और सपनों को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने धरती पर उतारने का काम किया है। बिहार पहले भी ज्ञान और सत्ता का केन्द्र रहा है और आज बिहार एक बार फिर श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपना पुराना गौरव हासिल करने की ओर अग्रसर है। उनका संकल्प बिहार को विकसित प्रदेश बनाने का है और वो संकल्प जरूर पूरा होगा। श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि इस पत्रिका को भविष्य में मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी निकालें और इसे आगे बढ़ाने में पार्टी के सभी साथी अपना योगदान दें। साथ ही सभी रोज आधा घंटा अध्ययन को जरूर दें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पत्रिका के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पत्रिका लोगों से जुड़ने और उन तक पार्टी का संदेश पहुंचाने का बड़ा माध्यम साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका में वैचारिक संदेश देने के साथ ही समाजविरोधी ताकतों को करारा जवाब भी दिया जाएगा और इससे पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!