नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ओजस्वी वक्ता,क्रांतिकारी, युगपुरुष, राष्ट्रप्रेमी,देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायक तथा स्वतंत्रता सेनानी थे
पटना 23,जनवरी 2021.
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर, युवा संभाग के तत्वावधान मे पटना के गाँधी मैदान दक्षिणी पूर्वी छोड़ पर सुभाष पार्क स्थित आजाद हिन्द फौज के संस्थापक,महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के आदमकद प्रतिमा पर उनके 124वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धाँजली दी गयी।
नेतृत्व करते हुए युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ओजस्वी वक्ता,क्रांतिकारी, युगपुरुष, राष्ट्रप्रेमी,देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायक तथा स्वतंत्रता सेनानी थे।आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
माल्यार्पण करने वाले प्रमुख लोगो मे युवा संभाग के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अमिताभ ऋतुराज,राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद बिहार के अध्यक्ष हरिहर सिन्हा,राष्ट्रीय सचिव शशि सिन्हा,डॉ प्रत्युष नंदन,संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा,कुमार सुन्दरम,अभिषेक बंटी,चंदन कुमार,अमित बरियाल,मनोजीत आनंद,अधिवक्ता अविनाश कुमार,सचिदानन्द प्रसाद, अर्पणा बाला,पुजा श्रीवास्तव, राजन कुमार राज,शत्रुघ्न कंठ,रामचंद्र कुमार सहित कई थे।
प्रमोद कुमार सिन्हा
राष्ट्रीय अध्यक्ष,युवा संभाग राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद,जयपुर।