राजद कार्यकर्ता घर घर जाएं और लोगों का विश्वाश जीतें- तेजस्वी यादव
राजद को आम लोगों से जोड़ेंऔर इसे सब लोगों की पार्टी बनाने के लिये राजद कार्यकर्ता घर घर जाएं और लोगों का विश्वाश जीतें- तेजस्वी यादव
पटना 11-1-2121:आज नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता मे राजद के उपाध्यक्षओं की बैठक हुई जिसमे राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्री उदय नारायण चौधरी, श्री तनवीर हसन, श्री शिवचंद्र राम सहित राजद के सभी उपाध्यक्षओं ने भाग लिया और पार्टी को मजबूत ,आमलोगों की पार्टी बनाये जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया।बैठक लगभग चार घंटे तक चली ।राजद को आम लोगों से जोड़ने के लिये सुझाव दिए गए।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को हमेसा बढ़ाये रखाजाए।उनकी किसी भी स्तर पर उपेछा नहीं कि जानी चाहिये।कार्यकर्ता ही पार्टी के नीव होते हैं।पाटी को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की आवस्यकता पर बल दिया जाय।सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होने से काम नहीं बनेगा, पार्टी कार्यकर्ता को हमेशाह लोगों के संपर्क मे रहना होगा।लोगों की समस्या को समझ कर इसे पाटी नेतृत्व तक पहुंचाएं और समस्या का हल खोज कर इसके निदान की दिशा मे कार्यकर्ता अपनी भूमिका दें।लोगों का दिल जीत कर लोगों को पार्टी के निकट लाएं और उन्हें पार्टी से जोड़ कर पाटी को मजबूत करें।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हताश या निराश न हों।राजद राज्य की सब से बड़ी पार्टी है और इसका जनाधार बहुत मजबूत है।राजद से जनता का बड़ा लगाओ है।
पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी जिमेदारी है वे घर घर जाएं और लोगों की सेवा कर उनका विश्वाश जीतें।