मंगल पांडेय रचित पुस्तक का लोकार्पण राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया
राज्यपाल ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा रचित पुस्तक आरोग्य पथ पर बिहार, जन स्वास्थ्य का मंगल काल का किया विमोचन।
कायर्क्रम को उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा,बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी सम्बोधित।
पटना 17 दिसम्बर 2024ः बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन के सभागार में आयोजित समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा रचित पुस्तक आरोग्य पथ पर बिहार एवं जन स्वास्थ्य का मंगल काल का विमोचन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ सिर्फ शहरों में ही केन्द्रित नहीं होकर गाँवों तक भी पहुँचनी चाहिए। बिहार को सवर्दृष्टि से विकसित करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य प्रक्षेत्र का विकास आवश्यक है। बिहार के विकसित होने पर ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा।
राज्यपाल ने पुस्तक के लेखक श्री मंगल पाण्डेय की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद एक उत्कृष्ट पुस्तक का लेखन किया है जो पठनीय है। उन्होंने इसके माध्यम से बिहार में स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में हो रहे विकास को आमजन के समक्ष प्रस्तुत करने का सफल प्रयास किया है। श्री पाण्डेय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का गहरा प्रभाव है और इसके फलस्वरूप वे विषयों की स्पष्ट समझ और सकारात्मक सोच के साथ समाज व राष्ट्र हित के लिए सतत संघषर्रत हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राजभवन इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से बच्चियों की सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण के लिए प्रयासरत है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग अपेक्षित है। हमें टीबी मुक्त बिहार के लिए भी प्रयास करना चाहिए।
कायर्क्रम को उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पुस्तक के लेखक एवं स्वास्थ्य और कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सच स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत, बीएमजीएफ के कन्ट्री हेड हरि मेनन, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के क्षेत्र कायर्वाह श्री मोहन सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायकगण, विधान पाषर्दगण, पूर्व विधायकगण एवं विधान पाषर्दगण, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण,। बिहार के गणमान्य चिकित्सकगण तथा अन्य लोग उपस्थित थे।