संगीत संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
सरायरंजन : प्रखंड के सरस्वती निकेतन हरसिंगपुर में संगीत संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में लोक संगीत, भक्ति संगीत, फिल्म संगीत सहित कई अन्य शास्त्रीय संगीत के रागों पर आधारित उच्च स्तरीय गायकी से कलाकारों ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
खासकर अनुज कुमार के गाए गीतों में– जरा देर ठहरो राम, तमन्ना यही है…, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे …,मैंने पूछा चांद से कि देखा है कहीं, मेरे यार की हंसी …, चाहूंगा मैं तुम्हें सांझ सवेरे, फिर भी कभी अब नाम को तेरे…,खुदा भी आसमान से जब जमी पर देखता होगा…, वो जब याद आए बहुत याद आए… आदि गीत गाकर दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी। वहीं राजेश दत्त के गाए गीतों– बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है…,मुबारक हो सबको ये समां है सुहाना,मैं खुश हूं मेरे आंसुओं पे न जाना… जैसे सदाबहार गीत गाकर संगीत संध्या में समां बांध दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन चर्चित उद्घोषक अनंत कुमार राय ने किया। धन्यवादज्ञापन अशोक कुमार गिरि ने किया।
मौके पर मुखिया नवीन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सजन कुमार मिश्र,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रो. अमरेंद्र कुमार, बबलू झा, बलवंत सिंह राठौर, नवीन कुमार ठाकुर, रवींद्र कुमार ठाकुर, प्रो. अवधेश कुमार झा,प्रो . हरिओम झा, अमरनाथ मिश्र,उमेशचंद्र झा, राम किशोर गिरि,डॉ .राजकुमार गिरि,सुधीर कुमार गिरि, डॉ. के. पी. गिरि,अविनाश कुमार गिरि,ललन कुमार गिरि, विष्णुदेव गिरि, बब्बन गिरि,बालेश्वर राय, खुदनेश्वर राय, संजय कुमार राय,कमल सहनी सहित कई लोग मौजूद रहे।