E-News Bihar

Latest Online Breaking News

मंत्री ने की दुर्गा मंदिरों में पूजा–अर्चना

संस,सरायरंजन: राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा की पूजा –अर्चना की। उन्होंने झखड़ा, कल्याणपुर,भगवतपुर,बथुआ बुजुर्ग, लाटबसेपुरा आदि गांव के दुर्गा पूजा स्थलों पर पहुंचकर आस्था निवेदित की। मां भगवती की आराधना के दौरान उन्होंने सरायरंजन प्रखंड सहित पूरे बिहार की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

उन्होंने बताया कि पूजा –अर्चना से मन को शांति मिलती है। साथ ही व्यक्ति में भक्ति भावना का संचार होता है व आत्मिक संतुष्टि मिलती है। भ्रमण कार्यक्रम में उन्होंने आम लोगों से क्षेत्र की समस्या के संबंध में भी बात की। मौके पर उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, परमानंद साह,अमित साह,लालबाबू ईश्वर,राज कुमार राम, श्याम झा, रंजीत पटेल, मणि प्रसाद सिंह,वीरेंद्र प्रसाद सिंह, राम विनोद चौधरी, पवन चौरसिया, संजीव भगत, अजीत कुमार साह आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!