विद्यालय में बाल संसद एवं मीना मंच गठित
सरायरंजन, संस : प्रखंड के उमवि गंगापुर गोपालपुर में शनिवार को लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष रूप से बाल संसद व मीना मंच के सदस्यों का चुनाव किया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राम की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक –शिक्षकाओं ने भी भाग लिया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से शिवराज कुमार को प्रधानमंत्री चुना गया।
वहीं सभी बच्चों को पांच महापुरुषों के नाम से समूह में बांटा गया। इनमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, कल्पना चावला एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम शामिल हैं। अन्य मंत्रियों में श्रेया भारती उप प्रधानमंत्री,पूजा भारती शिक्षा मंत्री, उत्कर्ष राज उप शिक्षा मंत्री, राजू कुमार पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, आस्मिन खातून उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री,संजीव कुमार जल एवं कृषि मंत्री, शिवम कुमार उपजल एवं कृषि मंत्री, रितिक राज खेल मंत्री, प्रियांशु कुमारी उप खेल मंत्री, साक्षी कुमारी स्वच्छता एवं सफाई मंत्री,संजीव कुमार उप स्वच्छता एवं सफाई मंत्री, चांदनी कुमारी सुरक्षा मंत्री एवं मनीष कुमार उप सुरक्षा मंत्री चुने गए। वहीं मीना मंच के लिए चयनित सदस्यों में पूजा कुमारी मीणा मंत्री एवं चाहत कुमारी मीणा सचिव चुनी गई। इसके अलावा 18 सदस्यों का भी चुनाव किया गया। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में बालदेव राय, नवीन कुमार, सोनाक्षी चौधरी, विनोद कुमार,आशीष कुमार,निखिल कुमार, अनुराग कुमार, ममता कुमारी, प्रतिमा कुमारी,माधुरी कुमारी सहित शिक्षा सेवक चन्नू सदा भी मौजूद रहे।