E-News Bihar

Latest Online Breaking News

बिहार के आधुनिक चक्रवर्ती सम्राट नीतीश कुमार

पटना 28/01/2024 नीतीश कुमार नौवीं वार मुख्यमंत्री के
रूप में शपथ लेकर यह सिद्ध कर दिया कि उनकी बिहार ही नहीं अपितु देश की राजनीति में कोई सानी नहीं है।पिछले चार दिनों के राजनीतिक घटना क्रम पर अन्ततः विराम लग गया।आज सुबह 11 बजे नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर सबसे पहले त्यागपत्र दिया और सियासी उठापटक पर विराम लगा दिया।

उन्होंने राजभवन से निकलकर पत्रकार को सिर्फ इतना कहा कि जहाँ थे वहाँ काम करने में कठिनाई होने लगा था साथ ही इंडि गठबंधन उनकी बातों को नजरअंदाज किया।त्यागपत्र देने के अगले ही पल मुख्यमंत्री के करीबी पूर्वमंत्री संजय झा भाजपा कार्यालय पहुंचे और विधिवत भाजपा से नई सरकार बनाने में सहयोग का प्रस्ताव दिये जिसे भाजपा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें अपना समर्थन पत्र सौंप दिया।इसके पश्चात भाजपा ने सम्राट चौधरी को अपना विधायक दल का नेता चुना वहीं विजय सिन्हा को उपनेता बनाया।ततपश्चात नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सन्तोष सुमन, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव,सुमित कुमार सिंह राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किये जिसे राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने स्वीकार कर लिया।अन्ततः शाम के पाँच बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा से दो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा तथा मंत्री के रूप में विजय चौधरी, विजेन्द्र यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, सन्तोष सुमन पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।एनडीए की सरकार ने इस बार अनुभव को तवज्जो देते हुए प्रथम चरण में पुराने चेहरे पर भरोसा किया है।ऐसे में आनेवाले विस्तार में अनुभवी लोगों को ही मौका दिया जाएगा इस बात का कयास लगाया जा रहा है।वहीं जातीय समीकरण पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

लब्बोलुआब यह कि तमाम आलोचनाओं से पड़े नीतीश कुमार ने यह सिद्ध कर दिया कि बिहार के असली चक्रवर्ती सम्राट वही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!