कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न सम्मान
पटना 23/01/2023 बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा भारत सरकार ने किया है।कर्पूरी ठाकुर स्वतन्त्रता सेनानी के साथ – साथ जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में भी प्रमुख भूमिका निभाए थे।बिहार में पिछड़ों की राजनीति को नयी आवाज देने में कर्पूरी ठाकुर की महती भूमिका थी।अति पिछड़ा समुदाय से आने वाले कर्पूरी ठाकुर को आज की जातीय राजनीतिक व्यवस्था में इस जाति के मसीहा के रुप में सम्मान किया जाता है।अतिपिछड़ा वोट बैंक पर सभी राजनीतिक दलों की नज़र है।नीतीश कुमार ने जातीय गणना के बाद इस जातीय समूह में देश भर में अपनी सेंधमारी करने का प्रयास किया है।भाजपा ने यह घोषणा कर नीतीश के और करीब पहुंचने की कोशिश की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताया वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार की इस घोषणा का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।
गौरतलब है कि कर्पूरी ठाकुर की कल 24 जनवरी को जन्मशती मनायी जा रही है।जद यू इस अवसर पर बड़ी रैली करने जा रही है।इससे पूर्व बिहार के चार महान हस्तियों को यह सम्मान मिल चुका है।