E-News Bihar

Latest Online Breaking News

डॉ कन्हैया सिंह श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक बने

संजीव कुमार मिश्र ने डॉ कन्हैया सिंह को सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

पटना, 29 अक्टूबर। बिहार के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद्, के सिंह विजन क्लासेज के निदेशक तथा प्रदेश भाजपा नेता डॉ कन्हैया सिंह श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक बनाये गए हैं। इसकी घोषणा करते हुए श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक, बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने बताया कि अभियान का संरक्षक बनने के लिए डॉ सिंह से अभियान के पदाधिकारियों ने संपर्क किया था जिस पर अभियान की ओर से प्राप्त निवेदन पत्र पर उन्होंने अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

वहीं दूसरी ओर अभियान के संस्थापक तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने डॉ कन्हैया सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट की। साथ ही श्री सिंह का वृंदावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम् से स्वागत अभिनंदन भी किया गया। श्री मिश्र ने स्वागत के दौरान उन्हें बताया कि विगत तीन वर्षों में अभियान द्वारा ढाई लाख से ऊपर श्रीमद्भगवद्गीता बिहार समेत देश के लोगों को नि:शुल्क भेंट की जा चुकी है और यह अभियान अपनी पूर्ण सफलता की ओर है।

गीता अभियान के संरक्षक बनने के बाद जाने-माने शिक्षाविद् डॉ कन्हैया सिंह ने कहा कि घर-घर गीता, जन-जन गीता के संकल्प के तहत भारतवर्ष के लोगों के बीच नि:शुल्क गीता जी पहुंचाने का अभियान सचमुच में अद्वितीय एवं अलौकिक है। उन्होंने अपने स्तर से अभियान को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!