E-News Bihar

Latest Online Breaking News

भाजपा के प्रमुख नेताओं ने थामा जनता दल यूo का हाथ

सोमवार को जनता दल (यू०) प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के नेता सह विद्यापतिनगर प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि श्री मनीष कुमार यादव तथा उनके दर्जनों साथियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं बिहार सरकार के माननीय वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी की उपस्थिति में जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान माननीय विधान परिषद श्री संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ एंव मुख्यालय प्रभारी ‘स्थापना’ श्री चंदन कुमार सिंह भी मौजुद थे।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जनता दल यू की सदस्यता ग्रहण करने वाले तमाम वरिष्ट साथियों का हम पार्टी में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं। भाजपा जिस प्रकार आज संविधान विरोधी नीतियों पर चल रही है, लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ छेड़छाड़ कर रही है उससे हर देशवासी नाख़ुश है। जो भी लोग सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं उन्हें मोदी सरकार केन्द्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से प्रताड़ित करना शुरू कर देती है। भाजपा ने देश की जनता के साथ वादाखिलाफी करने का काम किया है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि श्री मनीष कुमार यादव के नेतृत्व में उनके तमाम साथियों ने जदयू का दामन थामकर सही समय पर सही निर्णय लेने का काम किया है। हमें पूरा विश्वास है कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की मौजूदा हालात को देखते हुए हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का अभियान छेड़ा है और इस अभियान का साक्षी बनने के लिए आज भाजपा के पूर्व साथियों ने पार्टी का दामन थामा है।

वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज मुझे विशेष खुशी इसलिए भी है क्योंकि सभी नए साथी हमारे ही विधानसभा क्षेत्र के हैं। श्री मनीष कुमार यादव का भाजपा से लंबे समय तक जुड़ाव रहा है लेकिन भाजपा की मौजूदा कार्यशैली से धीरे-धीरे उनका मोहभंग होता गया। अंततः उन्होंने खुद भाजपा से अलग होकर जनता दल यू से जुड़ने का फैसला लिया।
मनीष कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मेरे स्थानीय विधायक सह मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा प्रदेश के लिए किए गए सैकड़ों जनउपयोगी एवं कल्याणकारी योजनाओं से मैं बहुत प्रभावित हूं। साथ ही उन्होंने भाजपा द्वारा समाज में जात धर्म के नाम पर असमानता उत्पन्न करने एवं धार्मिक उन्माद पैदा करने की बात भी कही।
पार्टी से जुड़ने पर सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। विद्यापतिनगर प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रसाद सिंह, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार, नीरज सिंह, मुखिया रतन कुमार, रंजीत राय, विजय राय, संतोष कुमार सिंह, सुनील कुंवर, संजीव जी बेनी, नितेश गराय, रमाकांत राय, मृत्युंजय कुमार, मो. ज़ाकिर, मो. कारूण एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!