ब्रिटिश लिंग्वा में अब अंग्रेजी के गुर सिखाएंगे अंग्रेज
नई दिल्ली, 5 अगस्त 2023। अंग्रेजी शिक्षा के क्षेत्र में देश की जानी मानी संस्था ब्रिटिश लिंग्वा ने एक बेहतरीन पहल की है। लोग अपने अंग्रेजी कौशल को और बेहतर तरीके से निखार सकें इसके लिए संस्था ने विगत में कई पहल किए हैं। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अंग्रेजी भाषा के सही उच्चारण एवं इसके प्रयोग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ब्रिटिश लिंग्वा ने इंग्लैंड के जाने माने लेखक एवं शिक्षक से एक अनुबंध किया है। इसके तहत भारतीय छात्र-छात्राओं को सही उच्चारण एवं इसके प्रयोग से रूबरू कराया जाएगा।
ब्रिटिश लिंग्वा के प्रबंध निदेशक डॉ. बीरबल झा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय में जब भारत विकास के रास्ते पर है और कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां देश में निवेश कर रही हैं और अपने आफिस खोल रही है, ऐसे में अंग्रेजी भाषा में निपुण लोगों की मांग बढ़ने वाली है। इसे देखते हुए अंग्रेजी भाषा का महत्व देश में तेजी से बढ़ने वाला है।
डॉ. झा ने कहा कि आज वैश्विक रेटिंग एजेंसियां जहां दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन की रेटिंग घटा रही है वहीं भारत की रेटिंग लगातार बढ़ रही है। इससे दुनियाभर की बड़ी कंपनियां का भरोसा भारत में जगा है वे अपना कारोबार यहां करना चाहती हैं और आफिस खोलना चाहती है। ऐसे समय में जब देश में टेस्ला से लेकर बड़ी कंपनियां देश में आएंगी तो निश्चय ही अंग्रेजी शिक्षा में पारंगत लोगों के लिए मौके बढ़ने वाले हैं।
डॉ. झा ने छात्र-छात्राओं एवं जॉब कर रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने कीमती समय में से कुछ वक्त निकालकर अंग्रेजी कौशल को बढ़ाने पर ध्यान दें। इससे न केवल उनका अपना करियर ग्रोथ बढ़ेगा बल्कि वे देश के विकास में भी भागीदार बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी के युग में अंग्रेजी सीखना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। आज लोग घर बैठे अंग्रेजी भाषा न केवल सीख सकते हैं बल्कि इंटरेक्टिव क्लासेज के जरिये अपने कौशल को और निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था ने इस बाबत संपर्क सूत्र 9999107254 जारी किया है। जो लोग भी अंग्रेजी कौशल को निखारने के विषय में अधिक जानकारी चाहते हैं वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।