E-News Bihar

Latest Online Breaking News

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का अरवल पहुँच कर आशीर्वाद लिये पद्मश्री डॉ. सी.पी ठाकुर

अरवल जिला के शहर तेलपा में जगद्गुरु पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के चल रहे नव दिवसीय श्रीराम कथा में पहुँचकर भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय नेता एवं विश्व के सुप्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ. सी. पी ठाकुर ने पूज्य गुरुदेव भगवान को जय श्रीराम का अंग्वस्त्रम से स्वागत और माल्यार्पण कर आशीर्वाद ग्रहण किये। पूज्य स्वामी जी और डा. ठाकुर के बीच धार्मिक विषय के साथ घर-घर गीता, जन-जन गीता अभियान की समीक्षा की गयी। अभियान के द्वारा अभी तक सवा लाख श्रीमद्भगवदगीता लोगो को निःशुल्क सप्रेम भेंट करने पर दोनों के बीच चर्चा हुई।गुरु देव भगवान ने आशीर्वाद में डा. सी. पी. ठाकुर को श्रीमद्भगवदगीता दिया।स्वामी रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य राम चन्द दास ने संपर्क वार्ता संपन्न कराया। कथा आयोजक अभिषेक शर्मा, नवीन कुमार एवं बिन्दु शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान मौजूद गुरु देव भगवान जी के मीडिया प्रभारी, श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र, आलोक मिश्रा एवं नवल किशोर सिंह ने भी पूज्य देव भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!