E-News Bihar

Latest Online Breaking News

समाधान यात्रा’ के क्रम में समस्तीपुर में मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा की जा रही बहुफसलीय खेती की सराहना की

समस्तीपुर 14 फरवरी 2023:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज ’समाधान यात्रा’ के क्रम में समस्तीपुर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड के ग्राम भगवानपुर देसुआ में कार्य का निरीक्षण किया। किसानों एवं जीविका दीदियों द्वारा स्प्रिंकलर सिंचाई तथा जैविक विधि से की जा रही बहुफसलीय खेती का उन्होंने जायजा लिया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा जैविक विधि से की जा रही मक्का, राजमा, धनिया, फुलगोभी, मिरचा, नींबू, पत्तागोभी सहित अन्य सब्जियों एवं स्ट्राबेरी, बेर, अमरूद सहित अन्य फलों की खेती का मुआयना किया। किसानों ने जैविक विधि से उत्पादित फलों को मंत्रियों एवं अधिकारियों को दिया। सभी ने फल चखने के बाद उसे काफी स्वादिष्ट बताया एवं जैविक विधि से सब्जियों एवं फलों की हो रही खेती की तारीफ की। इस दौरान किसानों एवं जीविका दीदियों द्वारा की जा रही जैविक तरीके से बहुफसलीय खेती से होने वाले लाभ के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। किसानों ने बताया कि जैविक विधि एवं स्प्रिंकलर सिंचाई के माध्यम से खेती करने पर उत्पादन में न सिर्फ वृद्धि हो रही है बल्कि इसके उत्पाद भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। जैविक विधि से उत्पादित फलों एवं सब्जियों की माॅग काफी हो रही है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। स्थानीय बाजार के अलावा जैविक विधि से उत्पादित फलों एवं सब्जियों की सप्लाई बाहर भी की जा रही है। इससे हम किसानों की अच्छी आमदनी हो रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा की जा रही बहुफसलीय खेती की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपलोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, जैविक तरीके से की जा रही खेती से मिट्टी की उवर्रा शक्ति कायम रहती है। इससे होने वाले उत्पाद स्वास्थ्यवर्द्धक एवं स्वादिष्ट होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक काॅरिडोर योजना के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को जैविक विधि से खेती करने के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं। जैविक विधि से खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक किसान जैविक विधि से खेती करने को लेकर पे्ररित हों।


भगवानपुर देसुआ में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से विभिन्न विभागों के अंतर्गत कराये गये एवं कराये जाने वाले विकास कार्यों का शिलापट्ट अनावरण कर एकीकृत उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 136 भगवानपुर देसुआ का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बच्चों के पठन-पाठन एवं मिल रही सुविधाओं के संबंध में आंगनबाड़ी संचालिका से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को ठीक ढंग से पढ़ायें, इन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। आई0सी0डी0एस0 समस्तीपुर द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित फोटो गैलरी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को नियोजन पत्र एवं प्रोत्साहन राशि से संबंधित सांकेतिक चेक प्रदान किया। डाॅ0 राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवविद्यालय पूसा समस्तीपुर, ग्रामीण एवं शहरी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, जीविका सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅल का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, 4,083 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों से वित्त पोषण से संबंधित 102 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, समग्र गव्य विकास योजना 2022-23 के लाभुकों को सांकेतिक चेक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति ‘अत्याचार निवारण‘ अधिनियम अंतर्गत राहत अनुदान से संबंधित सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने लाभाथिर्यों को प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत नियोजित महिला पयर्वेक्षिका का संविदा से संबंधित नियोजन पत्र एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार बियाडा क्लस्टर कायार्लय, दरभंगा द्वारा भूखंड/छावनी के स्थल पर स्वामित्व देने से संबंधित प्रमाण-पत्र लाभुकोें को प्रदान किये। कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर दिये जाने वाले कृषि यंत्रों की चाबी चयनित लाभुकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद भी किया। जीविका दीदियों ने बताया कि जीविका के माध्यम से चलायी जा रही सतत् जीविकोपाजर्न योजना से गरीब तबके से जुड़ी हम जैसी महिलाओं को काफी लाभ हुआ है। जीविका दीदियों ने बताया कि गरीबी के कारण पहले दूसरे के खेतों में मजदूरी करनी पड़ती थी, जिससे बच्चों का भरण-पोषण होता था। जीविका से जुड़ने के बाद वे आत्मनिभर्र बनी हैं और अब अपना खुद का रोजगार कर रही हैं। परिवार की आथिर्क स्थिति काफी बेहतर हुई है। बच्चों को ठीक ढंग से भोजन, वस्त्र एवं शिक्षा मिल रही है। इसके लिये वो मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करती हैं।


भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके यथाशीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेर्श दिया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कायर् मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह समस्तीपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री महेवर हजारी, सांसद श्री रामनाथ ठाकुर, विधायक श्री अख्तरुल इस्लाम, विधायक श्री रणविजय साहू, विधायक श्री अजय कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर0एस0 भट्टी, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वगर् कल्याण के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, जीविका के मुख्य कायर्पालक पदाधिकारी सह मिशन निदेशक जल-जीवन-हरियाली अभियान श्री राहुल कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कायर् पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल श्री मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र श्री ललन मोहन प्रसाद, समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!