राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को गीता और सुशील मोदी को इलाइची की माला भेंट की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नडडा का बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने पटना हवाई अडडा पर वृंदावन वाले राधे राधे के अंग्वस्त्रम से स्वागत अभिनंदन करने के उपरांत श्रीमद्भगवदगीता सप्रेम भेंट कर दिल्ली के लिए शुभ विदा किया। साथ में भाजपा नेता बिपिन भारती मुख्य रूप से शामिल थे।वहीं
सुशील मोदी के जन्मदिन पर वृंदावन वाले इलाइची के माला व इलाइची के मोड़ पंख वाले ब्रोंज से संजीव मिश्र ने किया स्वागत अभिनंदन।
मौका था बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी को उनके 71 वे जन्मदिन के अवसर का।अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने वृंदावन वाला इलाइची का माला पहनाकर व इलाइची के मोड़ पंख वाला ब्रोंज लगाकर विशेष रूप से स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
श्री सुशील मोदी ने कहा की संजीव मिश्र का स्वागत सत्कार करने का अंदाज अलग रहता है।इसके लिये संजीव को विशेष आशीर्वाद है।श्री मिश्र के साथ मौजूद भाजपा नेता बिपिन भारती ने भी सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी को बुके सप्रेम भेंट कर बधाई दी।