आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल
![](https://enewsbihar.in/honodig/uploads/2020/10/feturedimagee.jpg)
आज का अंग्रेजी दिनांक:—31.12.2022
शुभसंवत् :—2079(राक्षस)
शके:—1944
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—हेमन्त
माह:—पौष
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—नवमी तिथि
दिन:—शनिवार
नक्षत्र:—रेवती नक्षत्र
योग:—परिघ
करण:—व
सूर्योदय :—प्रातः 06:47
सूर्यास्त : संध्या 05:13
सूर्य:—धनु राशि में
चंद्रमा:—मीन राशि में
आज का राहूकाल दिन:—09:00 बजे दिन:—10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज भोलेनाथ को काला तिल चढ़ाने से शानिजन पीड़ा से राहत मिलता है।
(नोट:—27-12-2022 दिन मंगलवार को प्रातः 08:57 से 31-12-2022 दिन शनिवार के संध्या 04:21 तक पंचक रहेगा।)
*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
साल के अंतिम दिन आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।
🐂वृष
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब है, बाहर के खान-पान से बचें। कार्यक्षेत्र में आलस्य का त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। साल के अंतिम दिन अगर कोई व्यक्ति आपके समक्ष धन संबंधित प्रस्ताव पेश करे, तो उसके बहकावे में न आएं। सायंकाल से रात्रि तक किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
👫मिथुन
आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल ज़मीन जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
🦀कर्क
भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। साल के अंतिम दिन योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे, जिनकी अतीत में आपको तलाश थी। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी और न्यू ईयर के जश्न के लिए तैयारी भी करेंगे।
🐅सिंह
निजी संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। साल के अंतिम दिन पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा। रात्रि में आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।
🙎🏼♀️कन्या
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। साल के अंतिम दिन आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।
⚖️तुला
आज आपको बहुकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन निजी संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं, अन्यथा आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
🦂वृश्चिक
आपकी राशि पर शनि-गुरु का पराक्रम योग मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।
🏹धनु
साल के अंतिम दिन सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें।
🐊मकर
आपकी राशि से तृतीय स्थान मीन राशि पर चंद्र संचार कर रहा है। आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। साल के अंतिम दिन सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आएंगी।
🍯कुंभ
राशि स्वामी शनि के द्वादश भाव में होने से निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। साल के अंतिम दिन हर मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्य क्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।
🐟मीन
आज चंद्रमा मीन राशि पर संचार कर रहा है। जो कि आपकी राशि से प्रथम भाव है। जो उम्मीदें संजोकर रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी, तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।
🙏जय माँ भद्रकाली🙏
आलेख:—
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
पुजारी–माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा
सम्पर्क सूत्र-9931585660