E-News Bihar

Latest Online Breaking News

आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

आज का अंग्रेजी दिनांक:—30.12.2022

शुभसंवत् :—2079(राक्षस)
शके:—1944
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—हेमन्त
माह:—पौष
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—अष्टमी तिथि
दिन:—शुक्रवार
नक्षत्र:—उ.भा.नक्षत्र
योग:—वरियान
करण:—भ
सूर्योदय :—प्रातः 06:47
सूर्यास्त : संध्या 05:13
सूर्य:—धनु राशि में
चंद्रमा:—मीन राशि में
आज का राहूकाल दिन:—10:30 बजे दिन:—12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)

आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज भगवती के मंदिर में गुड़ चढ़ाने से बिगड़े काम शिघ्र होता है।

(नोट:—27-12-2022 दिन मंगलवार को प्रातः 08:57 से 31-12-2022 दिन शनिवार के संध्या 04:21 तक पंचक रहेगा।)

*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार और व्यापार में आए उतार चढ़ाव को संभालने के लिए बेहद आवश्यक है। किसी वाद विवाद को पकड़कर आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा तर्क वितर्क नहीं करना चाहिए। यदि आपको सफल होना है तो इस दौर में जो हालात हैं उनके साथ समझौता करना ही बुद्धिमानी होगी।

🐂वृष
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा, अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रुकावट दूर होंगी। यानी आज आपको व्यापार और कारोबार के मामले में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। यदि आप अपना गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवन साथी के प्रति ईमानदार होना जरूरी है।

👫मिथुन
मिथुन राशि के लोग आज काम करने का नया तरीका अपना सकते हैं। किसी भी जटिल कार्य को आसानी से पूरा कर देने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। आज भी किसी ऐसी ही समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर जाएगा जिससे आपको फायदा मिलेगा।

🦀कर्क
कर्क राशि के लोगों पर किसी भारी काम का बोझ उनके ऊपर आ सकता है इसके लिए हो सकता है कि आपको अपने काम से छुट्टी लेनी पड़े। यदि आप किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना नहीं भूलें।

🐅सिंह
सिंह राशि के लोग आज अपना वर्चस्व कायम रखने की कोशिश में रहेंगे। इसके लिए आज आप लोगों की आलोचनाओं का शिकार भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप एक अच्छे लीडर बन सकते हैं। इसके लिए आपको सभी को साथ लेकर चलना बेहद जरुरी है।

🙎🏼‍♀️कन्या
कन्या राशि के लोगों पर आज कोई महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंपे जा सकते हैं। आज आपको बिना किसी शंका और विचार किए अपने कर्तव्य पर व्यस्त रहने चाहिए। आज आपके पास कैसा भी काम आएगा आप उसे सफलता से पूरा कर लेंगे। ऐसा करने से आप आज ऑफिस में अच्छे कार्यकर्ताओं में गिने जाएंगे।

⚖️तुला
तुला राशि के लोगों के लिए आज सुबह से ही कुछ अजीब सा माहौल बना रहेगा। आज आपके घर के रोजमर्रा के काम भी काफी अड़चनों के साथ ही पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। आज आपका व्यापार और नौकरी की स्थिति भी नाजुक रहने वाली है। व्यापार क्षेत्र में जो उतार चढ़ाव आया है वह सिर्फ आपके लिए ही नहीं है बल्कि आपके परिवार को भी प्रभावित करेगा।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों आज कई बार ऐसे दौर में फंस सकते हैं जहां से निकलने के लिए आपको काफी ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं आज भी आपको कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझने परेशान कर सकती है। यदि आप अपने कामकाज में सरलता रखना चाहते हैं तो वही काम आपके लिए लाभकारी रहेगा जिसमें आपको तत्काल लाभ न हो।

🏹धनु
धनु राशि के लोगों को आज धन कमाने के लिए सीधे रास्ते पर चलना होगा। इसके लिए किसी तरह को कोई शॉर्टकट न अपनाएं। आपको कारोबार में जो नुकसान हो रहा है उसके लिए बेहद जरूरी है कि आप काम करने का अपने पुराना तरीके ही अपना लें ऐसा करने से आपको आय दिन जो नुकसान हो रहा है उससे बचने की कोशिश करें।

🐊मकर
मकर राशि के लोगों में आज ऊर्जा का अच्छा खासा संचार होगा। । छुट्टी के बावजूद खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी। लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा जितना बाकी में चलता है। आपको सारी चीजें अपने कंट्रोल में लेनी पड़ सकती है। तभी कामकाज में तेजी आएगी।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज ऐसा महसूस होगा की उन्हें एकांत में बैठकर कुछ समय गुजारना चाहिए। आज आपको अपने सेहत के चलते अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। सेहत का कारण आप कार्यक्षेत्र में ठीक से ध्यान नहीं लगा पाएंगे।

🐟मीन
मीन राशि के लोगों को आज धन कमाने के कई रास्ते नजर आएंगे। हालांकि, आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर मतभेद रख सकते हैं कि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। इस बात का भी ख्याल रखें कि किसी भी प्रतियोगिता में हार और जीत तो लगी ही रहती है।

🙏जय माँ भद्रकाली🙏

आलेख:—
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
पुजारी–माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा
सम्पर्क सूत्र-9931585660

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!