आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल
प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा
आज का अंग्रेजी दिनांक:—24.12.2022
शुभसंवत् :—2079(राक्षस
शके:—1944
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—हेमन्त
माह:—पौष
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—प्रतिपदा तिथि दिन 01:58 तक उपरांत द्वितीया तिथि
दिन:—शनिवार
नक्षत्र:—पू.षा. नक्षत्र
योग:—वृद्धि
करण:—का
सूर्योदय :—प्रातः 06:47
सूर्यास्त : संध्या 05:13
सूर्य:—धनु राशि में
चंद्रमा:—धनु राशि में
आज का राहूकाल दिन:—09:00 बजे दिन:—10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज शनिदेव को तिल तेल चढ़ाने से शानिजन पीड़ा से राहत मिलता है।
दैनिक राशिफल
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
मेष राशि राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में फायदेमंद होगा और आज आपकी सोची गई सभी योजनाएं पूर्ण होंगी। रही बात फायदे की वह भी अपने समय पर हो जाएगा। कठोर परिश्रम करना जरूरी है। अगर कुछ विलंब हो रहा है तो पहले अपने काम पर ध्यान दें और बाद में और योजनाओं के बारे में सोचें।
🐂वृष
वृष राशि के लोग आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काम में डूबे रहेंगे। इस कारण से आपका काम प्रभावित हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में आपके अनुभव का लाभ दूसरे लोग ले सकते हैं। आज आपको नौकरी खोजने के प्रयास में सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
👫मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभपूर्ण है। कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा और इसके चलते आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। यदि आपका धन कहीं किसी अच्छे निवेश पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर वह है। कोई नई योजना फिलहाल न बनाएं।
🦀कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का समय बहुत ही लाभ देने वाला है। आपके हाथ में आज अच्छे परिणाम के साथ कुछ चिंताएं भी आ सकती हैं। यदि आप किसी करियर से संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो उसके लिए सभी पक्ष विपक्ष का विचार कर लें और अपने फायदे-नुकसान के बारे में सोच लें।
🐅सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज सफलता के योग बन रहे हैं। किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए अभी समय अच्छा है। अगर इनवेस्टमेन्ट या जमीन जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर चर्चा को आगे बढ़ाएं। परिणाम बेहतर प्राप्त होंगे। फाइनल निर्णय लेने से पहले हर प्रकार से विचार कर लें।
🙎🏼♀️कन्या
कन्या राशि वाले आज अपनी रूटीन लाइफ से कुछ अलग हटकर करने की कोशिश करेंगे। कहीं छुट्टी या पर्यटन का विचार मन में आ सकता है। आपके पास समय की कमी है तो आप अपने अधूरे काम पूरे करने की सोचें। किसी भी कार्यक्रम में परिवर्तन करना ठीक नहीं होगा। कोई जरूरी मीटिंग्स या फिर इंटरव्यू की खबर भी आ सकती है।
⚖️तुला
तुला राशि वालों के जीवन में सब कुछ सही चल रहा है और आर्थिक मामलों में भी आपका दिन आज सामान्य है। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी खत्म हो जाएगा। अगर आज आप कोई नया निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले अपने से बड़ों की राय ले लें। बेहतर लाभ हो सकता है।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। किसी के द्वारा किया गया परोपकार आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। चलने-फिरने के काम में सावधानी रखें। अपने सामान की रक्षा करें।
🏹धनु
धनु राशि के लोगों को आज रुपये-पैसे के मामले में लाभ होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने से आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। मेहमानों के आने से आपके घर का खर्च बढ़ सकता है। घर में आदर सत्कार का सामान तैयार होगा और साज सज्जा तथा साफ सफाई का भी ध्यान रखना होगा।
🐊मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभपूर्ण है। आपको आज कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है या फिर कहीं से रुका हुआ कोई पैसा मिलने से लाभ होगा। एक उपयोगी व्यक्ति के पुनः आपके जीवन में लौट आने से हर्ष होगा। दोस्तों के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है। वीकेंड को लेकर कुछ प्लान बन सकता है।
🍯कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला माना जा रहा है और आज नौकरी व कारोबार के मामले में दिन अच्छा कटेगा। आपको अपने मान सम्मान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक बार जैसी धारणा आपके पीछे बन जाती है, वैसे ही रहती है।
🐟मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ बोरियत से भरा हो सकता है। आज शरीर में आलस्य रहेगा और काम करने में मन नहीं लगेगा। काम में अरूचि रहेगी। आवागमन में दिक्कत हो सकती है। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।
🙏जय माँ भद्रकाली🙏
आलेख:–
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
पुजारी–माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा
सम्पर्क सूत्र-9931585660