प्रो रास बिहारी प्रसाद सिंह को लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड
![](https://enewsbihar.in/honodig/uploads/2022/09/FB_IMG_1662172190064.jpg)
नई दिशा परिवार की ओर से प्रो जनार्दन प्रसाद सिंह सहित 33 शिक्षकों व प्रशिक्षकों को बिहार शिक्षा रत्न सम्मान-2022,बिहार शिक्षा सेवा सम्मान-2022 एवं बिहार कला रत्न सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया।
पटना 2 सितम्बर 2022 *आर के मिश्र
पटना सिटी की सामाजिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक संस्था ” नई दिशा परिवार ” के तत्वावधान में शुक्रवार की संध्या बिहार इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में संगोष्ठी- सह-शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पटना विश्वविद्यालय एवं नालंदा खुला विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो रास बिहारी प्रसाद सिंह को लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
साथ ही प्रो जनार्दन प्रसाद सिंह सहित 33 शिक्षकों व प्रशिक्षकों को बिहार शिक्षा रत्न सम्मान-2022, बिहार शिक्षा सेवा सम्मान-2022 एवं बिहार कला रत्न सम्मान-2022 से भी सम्मानित किया गया।
समारोह का उद्घाटन उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद शिक्षा को लेकर जो प्रयोग हो रहे हैं, वो कितना सफल होगा, यह कहना मुश्किल है।
मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने कहा कि शिक्षक छात्रों को तराश कर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 में शिक्षकों की भूमिका और भी बढ़ गई है।
इस अवसर पर विधान पार्षद प्रो. रामबली सिंह, पटना विवि के पूर्व कुलपति डॉ० रास बिहारी प्रसाद सिंह, पूर्व राज्य निःशक्त आयुक्त डॉ० शिवजी कुमार, बिहार एक्युप्रेशर योग कॉलेज के सचिव डॉ० अजय प्रकाश, आर. के. झा, डॉ० उषा कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ उषा कुमारी रचित ” आओ चले आनंद की ओर ” पुस्तक का विमोचन किया गया।
” देश का भविष्य और शिक्षक ” विषय पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए डॉ ध्रुव कुमार ने कहा कि शिक्षकों को नए दौर में अपनी भूमिका बदलनी होगी और उन्हें छात्र-छात्राओं के मेंटर के रूप मे सामने आना होगा।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव राजेश राज ने और धन्यवाद ज्ञापन कमल नयन श्रीवास्तव ने किया।
सम्मानित होने वाले शिक्षक व प्रशिक्षकों में कुमार पंकज सिन्हा, जी. एस. शर्मा, मोहित कुमार, नागेन्द्र पंडित, मुकेश कुमार, श्रीमती वंदना, रामानन्द यादव, उदय शंकर, डॉ० सर्वदेव प्रसाद गुप्त, रवि शंकर प्रीत, सैयद मोईन, विजय कुमार शिक्षक, श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव , डॉ. चौधरी निरंजन प्रसाद, उर्मिला मिश्रा, रवि किशोर तिवारी, संजीव कुमार, परितोष कुमार, रविन्द्र कुमार, अर्चना सिन्हा, संदीप कुमार ( राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक ) बिहार शिक्षा सेवा सम्मान-2022 ओम प्रकाश (समाजसेवी) बिहार कला रत्न सम्मान-2022 रितु कुमारी,(ब्यूटीशियन प्रशिक्षक) प्रवीण कुमार बादल,(स्पेनिश गिटार प्रशिक्षक),प्रेम कुमार( संगीत प्रशिक्षक)कृति सिन्हा (चित्रकला प्रशिक्षक) संजना ( सिलाई प्रशिक्षक ) मिसेज मौसम शर्मा (नृत्य प्रशिक्षक)शालू कुमारी, ( नृत्य प्रशिक्षक) सौरभ कृष्णा,(नृत्य प्रशिक्षक) आदि शामिल थे कार्यक्रम की सफलता में रितु राज, कौशल राज, अतीश कुमार, उज्जवल राज, तणाला राज, शिव कुमार, अभिषेक, अनामिका, अंजली कुमारी, चाहत कश्यम, आदिती कुमारी, सपना, पिंकी, मो० डानिश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।