अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैट ने विशिष्ट महिला सम्मान में महिलाओं को सम्मानित किया – अशोक
![](https://enewsbihar.in/honodig/uploads/2020/10/feturedimagee.jpg)
बिहार में मेरे बड़े भाई माननीय मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार जी ने महिलाओं पर जो काम किया है वह काफी सराहनीय है- रेणु देवी
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा सोनार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 7 मार्च को पटना के बीआईए हाल में विभिन्न क्षेत्रों की सम्मानित महिलाओं को माननीय उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री मती रेणु देवी जी हाथों लगभग 75 महिलाओं को अंग वस्त्र व सार्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में हर क्षेत्र से जैसे डाक्टर, उद्यमी, सामाजिक, राजनितिक, पत्रकार,वार्ड पार्षद, लेखक,सरोद वादक व विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया । उपमुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के सम्मान में कहा कि सरकार ने मुझे उपमुख्यमंत्री बना कर जो सम्मान दिया है वह मेरा नहीं बिहार की सभी महिलाओं का सम्मान है साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार में नरेंद्र मोदी जी वह बिहार में माननीय मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार जी ने महिलाओं पर जो काम किया है वह पुरा विश्व जानता है और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे मेरे बड़े भाई समान मुख्यमंत्री जी के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।आज इस कार्यक्रम में आ कर मुझे 75 विभिन्न क्षेत्रों से आईं हुईं महिलाओं को सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। सर्वे प्रथम कैट प्रदेश अध्यक्ष अशोक सोनार ने माननीय उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत किया और विभिन्न क्षेत्रों से आईं हुईं महिलाओं का भी स्वागत किया। मंच संचालन महासचिव डा रमेश गांधी ने व धन्यवाद चेयरमैन कमल नोपानी जी ने किया। आज सम्मानित होने वाली कुछ प्रमुख समाजसेवी महिलाओं का नाम डा रीता दास। ( सरोद वादक ),माला गुप्ता ( सुजनी कलाकार),रजनी जी ( पत्रकार) ,सविता जी ( हिन्दुस्तान पत्रकार) ,रिंकू झा ( हिन्दुस्तान पत्रकार) ,शिटु तिवारी (बी.बी.सी), कृष्णा देवी (मछुआटोली,निषाद) ,रेणु देवी (सामाजिक) ,डा अर्चना जी (चिकित्सक सामाजिक), श्री मती अमृता सिंह ( सामाजिक) ,डा नीतू नवनीत (गायक) ,श्रेया (भास्कर) , पुष्पम झा ( उद्यमी) ,उषा झा ( सामाजिक) , सविता जी (नारी गुंजन) ,साजिया (स्टार्टअप) ,गीता जैन ( सामाजिक),अंजू शाह (बोल बेबी स्कूल) ,आभा चौधरी (शिक्षिका) ,कांती केशरी (सामाजिक सीटी),डा स्मृति पांडेय , डा निधी बाला (MBBS) ,सुप्रभा मेहता (शिक्षिका) ,अंजली कुमारी (शिक्षिका) । सभी को अंग वस्त्र व सार्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया।आज के कार्यक्रम में चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक वर्मा सोनार, उपाध्यक्ष गणेश कुमार खेमका, सचिव शितल नायक,शिव गुप्ता, मनोज कुमार निराला वैशाली जिला अध्यक्ष व दशमेश सिंह बरनाला मौजूद हुए। इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती पुष्पम झा कैट उपाध्यक्ष, श्री मती अमृता सिंह जी उपाध्यक्ष, श्री मती ऊषा झा जी कैट की वरिष्ठ सदस्या व श्री मती इंदू अग्रवाल जी उपाध्यक्ष थी।