विश्व युद्ध की आशंका हुई प्रबल
रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला
दिनांक 24-02-2022
कोरोना त्रासदी से दुनिया उबर भी नहीं पाया था कि यूक्रेन संकट से बैचेनी बढ़ने लगी है।आज सुबह से ही रूसी फाइटर प्लेन यूक्रेन के आकाश में गरजने लगे।खबरों की माने तो रूस ने क्रूज़ मिसाइल का भी प्रयोग करना आरंभ कर दिया है।बम बर्षक विमान राजधानी कीव सहित प्रमुख शहरों को भी निशाने पर लेना आरंभ कर दिया है।चिंता भारत के उन नागरिकों के लिए है जो अभी यूक्रेन में फंसे हैं।
भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।वहीं क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है।अब दुनिया की नज़र नाटो देश पर टिकी है कि उनका अगला कदम क्या होगा।फिलहाल यूक्रेन भी रूस को करारा जवाब दे रहा है जबकि रूस यूक्रेन को हर मोर्चे पर पटखनी देने को बेताब है।