अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पंजाब में राष्ट्रवाद सनातन धर्म बचाओ के लिए भाजपा का समर्थन करेगी – राष्ट्रीय प्रवक्ता
देश में सवर्ण समाज का सबसे बड़ा और सक्रिय संगठन अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह जी के निर्णय लिया की देश के वर्तमान हालात को देखते हुए सवर्ण मोर्चा अगले पांच राज्यों के चुनाव में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पंजाब राज्य में भाजपा को अपना खुला समर्थन देगी। ताकि राष्ट्रवादी और राजनीतिक राक्षसों की सीधी लड़ाई में राष्ट्रवाद मजबूत और ताकतवर बनकर विजय श्री हासिल करें। उक्त जानकारी अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता डॉ राम किशोर चौधरी ने आज मिडिया में दिया।
सवर्ण मोर्चा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राम किशोर चौधरी ने कहा की देश में वैसे कोई भी पार्टी सवर्णों को बराबरी का हक अधिकार कानून और योजनाओं में देने को तैयार नहीं है। प्रखर राष्ट्रवादी सवर्ण समाज सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद से बहुत ज्यादा जुड़ा हुआ है। जो सवर्णो को जन्म से ही उसके डीएनए में स्वत: प्रवाहित होता रहता है। देश का सवर्ण राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति को मजबूत करने में अपने समाज को पुरी ताकत प्रदान नहीं कर पा रहा। देश के सवर्णो का सबसे बड़ा संगठन होने के कारण हमें तो सभी राजनीतिक दलों का विरोध और नोटा अभियान का समर्थन करना चाहिए था। परन्तु अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा सवर्णवाद राष्ट्रवाद और सनातनवाद समानतावाद का प्रबल हिमायती है। अतः आगामी विधानसभा चुनाव में सवर्ण मोर्चा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पंजाब में राष्ट्रवादी धारा का ताकतवर साथ सहयोग करने के बाद अगले पांच साल उनसे ही सवर्णो को सभी क्षेत्रों में बराबरी का हक अधिकार दिलाने हेतू संघर्ष आवाज और आंदोलन बुलंद करता रहेगा।