वंदे मातरम् गीत का सम्मान करना राष्ट्रीय कर्तव्य है, इसका कोई विकल्प नहीं होता -उपमुख्यमंत्री

पटना 6 दिसंबर 2021
वंदे मातरम् गीत के संबंध में विधायक अख्तरुल इमाम द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रभाव का विकल्प नहीं होता। वंदे मातरम् गीत का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय राष्ट्रभाव की काव्य अभिव्यक्ति है। यह साधारण गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रगीत है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् गीत ने स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, इसका आदर करना सभी भारतीय का राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत के विरोधी संवैधानिक आदर्शों को खारिज कर संकीर्ण मानसिकता की राजनीति करना चाहते हैं, जो उचित नहीं है।