E-News Bihar

Latest Online Breaking News

गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी मानवता – आर. के. सिन्हा

डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जी के पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद श्री आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी के द्वारा भाजपा अनुसूचित मोर्चा बिहार प्रदेश के बैनर तले आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सैकड़ो गरीब निर्धन असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। मेरा यह हमेशा से प्रयास रहता है कि असहाय लोगों यथासंभव मदद की जाए।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के संस्कार में सेवा भावना भरी  होती है। किसी भी परिस्थिति में जन सहयोग के लिए वे तैयार रहते हैं।

विदित हो कि श्री आर के सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा द्वारा ठंड में कंबल वितरण बाढ़ में राहत सामग्री कोरोना जैसी आपदा में भी लोगों को हमेशा मदद करते रहे हैं। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजित चौधरी ने कहा कि आर के सिन्हा जी एवं उनके सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा जी के द्वारा प्रत्येक वर्ष ठिठुरती ठंड को देखते हुए पूरे प्रदेश में हजारों हजार की संख्या में कम्बल वितरित करवाया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो,महामंत्री श्रीमती बेबी कुमारी,राजीव पासवान,क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू,बीरेंद्र कुमार,डॉ रविशंकर,पूनम देवी आदि उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!