महमदपुर गांव में भव्य स्वागत

दुर दराज से कार्यकर्ता जुटे
अस्थावां। निज संवाददाता
अस्थावां प्रखंड क्षेत्र में महमदपुर गांव के पास एन एच 82पर मंगलवार को स्थानीय विधायक डॉ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय इस्पात मंत्री आर सी सिंह को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता पहले से इंतेज़ार कर रहे थे।फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए। पटना से दनियामा होते हुए एकंगरसराय , इस्लामपुर, राजगीर,सिलाव होते हुए अस्थावां के महमदपुर पहुंचे।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बनने के बाद पहली बार अस्थावां पहुंचे। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों में खुशहाली है।ढोल बाजे के साथ स्वागत किया गया।
जदयु प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य ने बताया कि महमदपुर में स्वागत समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री पैतृक गांव मुस्तफापुर पुर पहुंचे। गांव में पहले से इंतेज़ार कर रहे कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । गांव में लोग खुशी से झूम उठे।
इस मौके पर जदयु के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद सिन्हा, युवा के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार,राजेश कुमार,बिंद जदयु के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ,जिप सदस्य कतरीसराय रणबीर सिंह,जदयु प्रखंड अध्यक्ष कतरीसय रजनीश कुमार उर्फ मुन्ना,भोला प्रसाद, बिरेंद्र कुमार सिंह,महेश प्रसाद, किशोर प्रसाद ,शौकत रजा, मुन्ना कुमार, मनोरंजन कुमार ,अजय कुमार, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।