E-News Bihar

Latest Online Breaking News

टोक्यो ओलंपिक-2021 में भारत का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक-2021 खिलाड़ियों ने दिखाया दम भारतीयों का सीना हुआ चौड़ा

 

2021 के ओलंपिक खेल में भारत के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवांवित किया है।भारतीय एथलीट्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सात मेडल जीते हैं।100 वर्षों के ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारत को एथेलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव भी हासिल हुआ है।भारत को *एक स्वर्ण,दो रजत और चार कांस्य* पदक प्राप्त हुए हैं।

भाला फेंक प्रतियोगिता में *नीरज चोपड़ा* ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में *मीराबाई चानू* और कुश्ती में *रवि कुमार दहिया* ने रजत पदक प्राप्त करके गर्व का अवसर प्रदान किया।इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम सहित विमेंस सिंगल्स बैडमिंटन में *पी.वी. सिंधू,* मुक्केबाजी में *लवलीना बोरगोहेन* और कुश्ती में *बजरंग पुनिया* ने कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!