E-News Bihar

Latest Online Breaking News

बिहार के उद्योग मंत्री की पहल का दिखने लगा है असर

बिहार में दुनिया का सबसे बेहतरीन फ़ूड पार्क बनाएंगे — श्री  शाहनवाज़ हुसैन, उद्योगमंत्री

 

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने निवेश आयुक्त मुंबई के कार्यालय में उद्योग जगत के लोगो से मुलाकात कर निवेश करने की अपील की। इस मीटिंग में  प्रमुख  निवेशकों से अलग अलग निवेश के लिए विशेष रूप से बात की।

 श्री वल्लभ पित्ती ग्रुप बिहार में टेक्सटाइल मिल में दो हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा।  इसने बिहार सरकार  की जमीन भी पसंद कर ली है।  वहीँ  सी एफ  एनर्जी एंड बायोफ्यूल लिमिटेड बिहार में इथेनॉल प्लांट में रु ५०० करोड़ का निवेश करेगा।  इसने भी बिहार सरकार  की जमीन पसंद कर ली है तथा बिहार सरकार  की इथेनॉल पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन भी कर दिया है ।

श्री अभय ठाकुर ने बिहार के एसएमइ के फण्ड की समस्या को इक्विटी के रास्ते दूर करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई तथा बिहार सरकार  से एमओयू करने की पेशकश की।   श्री कुमार ने बिहार के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अंतर्राष्ट्रीय झुकान एवं अभिरुचि को बताया।  सरकार के निवेश आयुक्त सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिहार फाउंडेशन श्री रविशंकर श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ देकर उद्योग मंत्री का स्वागत किया। वहीं बिहार फाउंडेशन मुंबई के चेयरमैन श्री अभय कुमार ( वित्त निदेशक, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार) ने बिहार फाउंडेशन मुंबई के कार्यों पर मंत्री जी को प्रस्तुतीकरण दिया । निवेश आयुक्त कार्यालय मुंबई की अंडर  सेक्रेटरी श्रीमती कविता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन  किया। कार्यक्रम का संचालन मुंबई चैप्टर के संयुक्त सचिव कैप्टन नलिन पांडेय ने किया।   इस कार्यक्रम में  बिहार फाउंडेशन मुंबई के कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार , संयुक्त प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ,  मधुकर सिन्हा , शंकर केजरीवाल , प्रदीप सिन्हा , सुखदेव शर्मा ,  शुभ चन्द मिश्रा , बबन कुमार सिंह ,  पद्म श्री ब्रह्मदेव पंडित , श्वेता शालिनी ,  हैदर आजम , अनवर अहमद , फिल्म निर्माता  अभय सिन्हा और प्रशांत निशांत भी मौजूद थे।

कोरोना काल में उद्योग मंत्री का यह पहला मुंबई दौरा था। उद्योगपतियों और प्रवासी बिहारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इथेनॉल  के क्षेत्र  में हमने नंबर वन  बनकर दिखाया। इस कोरोना काल में फ़रवरी से जून के बीच उम्मीद से ज्यादा  रु. १९,००० करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त  हुआ है।  उन्होंने कहा बिहार में निवेश करने वालों के लिए नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और नार्थ ईस्ट के सभी स्टेट में व्यापर करने में सुगमता होगी । उन्होंने लेदर इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगो से बिहार में अपनी यूनिट डालने की अपील की। साथ में यह भी कहा कि बिहार में अभी आधारभूत संरचना काफी मजबूत हुई है जिससे निवेशकों को काफी मदद मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में  उद्योग मंत्री के हाथों ‘मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष’ के मुंबई के कार्यों के वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन किया किया गया। ज्ञात हो कि  मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष  के द्वारा बिहार से आने वाले कैंसर पीड़ितों को बिहार सरकार के द्वारा मदद दी जाती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!