केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए हर लक्ष्य को पूरा करेगी बिहार भाजपा: संजय जायसवाल
पटना, जून 27, 2021: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यसमिति के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि आज सेमी वर्चुअल माध्यमों से आयोजित बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से संबोधित किया। चुनाव के बाद 6 मार्च को उनकी पहली और यह दूसरी बैठक थी। कोरोना की विषम परिस्थितियों में सेवा ही संगठन के माध्यम से जो कार्य किया है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने प्रदेश ईकाई को धन्यवाद भी दिया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि श्री नड्डा ने बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को कुछ कार्य भी दिए हैं जिसके तहत सभी प्रतिनिधियों को सप्ताह में 2 दिन हर टीकाकरण केंद्र पर जाना है। उन्हें प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दीपावली तक जरुरतमंदों को किए जा रहे अनाज वितरण के समुचित वितरण को सुनिश्चित भी करना है।
डॉ जायसवाल ने कहा कि “वन नेशन, वन कार्ड” के तहत इस योजना का लाभ पीडीएस दुकानों के द्वारा हर गरीब को मिले, इसकी सुनिश्चितता भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को करनी है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने किसानों के हित में 1 लाख करोड़ रु एफपीओ बनाने और चलाने के लिए दिया है। इसके सही क्रियान्वयन के लिए संगठन के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहेंगे। चुनाव पूर्व हमारे द्वारा 10 लाख नौकरी देने का वादा पूर्ण करने में एफपीओ और एमएसएमई क्षेत्र का मुख्य भूमिका निभा सकते है। इसका सेल बने और किसानों को सही मायने लाभ मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त हमारे कार्यकर्ता रेहड़ी-पटरी वालों को दिए जाने वाले ऋण योजना का लाभ पाने में 50 लाख वेंडर्स का मंडल स्तर पर सहयोग भी करेगी।
डॉ जायसवाल ने कहा कि हम सांगठनिक कार्यों की एक श्रृंखला भी शुरू करने जा रहे है। 6 जुलाई से 15 अगस्त तक हम सभी ‘सशक्त मंडल’ की रचना करेंगे। जहां भी हमारे मोर्चे के पदाधिकारी और मंडल के छूट गए हैं या जहां कहीं पूरे नहीं बने हैं। उनके लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उसी प्रकार 15 अगस्त से 15 सितंबर तक सभी मंडलों की संरचना के लिए पदाधिकारी प्रवास करेंगे।
उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से 25 दिसंबर अर्थात दीनदयाल जी की जयंती से लेकर अटल जी की जयंती तक सशक्त बूथ पर कार्य करेंगे और सभी बूथों पर हमारे कार्यकर्ताओं की एक पूरी टीम जुट कर इसे पूरा करें इसका प्रयास होगा। इसके अलावा 25 सितंबर को 6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस तक पन्ना प्रमुख बनाएंगे।
इससे पूर्व आज कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ राजनीति करना जानती है जबकि हमे देशवासियों की सेवा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सिनेशन का कार्य तेज गति से करने को कहा। पहले मात्र दो कंपनियां वैक्सीन बनाती थी लेकिन आज 13 कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं और दिसम्बर महीने तक 19 कंपनियां वैक्सीन बनायेंगी। हमारा लक्ष्य है कि देश के वासियों को हम वैक्सीन जल्द उपलब्ध करा सकें।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि देश मे वैक्सिनेशन का कार्य तेज गति से हो रहा है। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहूंगा कि वैक्सिनेशन के प्रति लोगों को और जागरूक करें। कुछ लोगों के मन मे संशय हो तो उन्हें दूर करने का काम करें। टिका केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को टिका दिलवाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को छठ पूजा तक 5 किलो चावल, 5 किलो गेहूं और 1 किलो दाल दिया जा रहा है। सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के पीडीएस दुकानों पर पहुंचकर जरूरतमंद गरीबों को अनाज दिलवाने का काम करें।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात में उपस्थित बिहार भाजपा प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, बिहार सरकार के माननीय मंत्री सम्राट चौधरी, जनक चमार, रामसूरत राय, पदम् श्री सीपी ठाकुर ,पूर्व मंत्री श्री नीतीश मिश्र व अन्य प्रमुख नेतागण शामिल हुए