समाहरणालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी कैमूर के द्वारा वृक्षारोपण

कैमूर से संतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट
आज दिनांक 05/06/2021 को जिला समाहरणालय कैमूर के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी कैमूर के द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं साथ में उप विकास आयुक्त कैमूर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा भी वृक्षारोपण का कार्य किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त कैमूर, जिला कोषागार पदाधिकारी कैमूर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कैमूर, नजारत उप समाहर्त्ता कैमूर, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई कैमूर इत्यादि लोग मौजूद थे।