सांसद ने किया सामुदायिक किचन का किया निरीक्षण
![](https://enewsbihar.in/honodig/uploads/2021/05/IMG-20210528-WA0043-1024x576.jpg)
पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और पाटलीपुत्र के भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने आज बिक्रम प्रखंड के सामुदायिक किचेन का औचक निरीक्षण किया।
सांसद मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि सामुदायिक किचेन में साफ- सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाय। सांसद बन रहे खाना की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग लॉक डाउन में लोगो को मुफ्त खाना खिलाया जा रहा है। कोरोना काल में कोई गरीब भूखा नही रहे उसके लिए भी राशनकार्डधारियों को मुफ्त अनाज की व्यवस्था भी की जा रही है। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के सभी प्रखंडों में सामुदायिक किचेन सफलतापूर्वक चल रही है।
आगामी 30 मई को सभी भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान के तहत प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे और उसके बाद सभी पंचायत के दो गांव में सेवा अभियान चलाएंगे। औचक निरीक्षण के दौरान बिक्रम प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष तेज नारायण शर्मा भी मौजूद थे।