E-News Bihar

Latest Online Breaking News

वैशाख में सावन का नजारा

समस्तीपुर में मौसम का मिजाज जिस तरह से बदला वह शायद इस पीढ़ी ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।मौसम विभाग की भविष्यवाणी के हिसाब से मानसून आने में अच्छा खासा समय है।अभी यह केरल तट पर भी नहीं पहुंचा है।किंतु ताओ ते तूफान के बाद समस्तीपुर में कल सुबह से हो रही मानसून पूर्व की बारिश ने  वैशाख में ही सावन का एहसास करा दिया।

क्या सड़क, क्या खेत-खलिहान, क्या ताल-तलैया हर जगह पानी ही पानी दिखने लगा। समाचार लिखे जाने तक रुक रुक कर बारिश होती रही।स्थानीय मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन तक बारिश की भविष्यवाणी अवश्य किया था, किन्तु इतनी बारिश का आकलन करने में विभाग भी प्रथम दृष्टया फेल होता दिख रहा है।फिलवक्त गिरते जलस्तर को थामने में यह बारिश का बड़ा मददगार होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!