E-News Bihar

Latest Online Breaking News

बिहार विधानसभा में बवाल विधायक हुए घायल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस विधेयक को लेकर लेकर जिस तरह का बवाल काटा गया वह बताता है कि माननीय सदस्यों को विधेयक की पूरी जानकारी नहीं थी

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र ज्यों-ज्यों समापन की ओर बढ़ रहा है त्यों – त्यों उसमें गर्माहट और टकराव बढ़ता जा रहा है।बिहार विशेष शसस्त्र पुलिस विधेयक को लेकर जिस तरह से मंगलवार को बिहार विधानसभा से लेकर सड़क तक विपक्ष के द्वारा हंगामा खड़ा किया गया वह बिहार के संसदीय इतिहास में काला अध्याय को जोड़ दिया।

विपक्षी सदस्यों खासकर राजद के विधायकों ने जिस तरह के अशोभनीय आचरण किये उससे साफ झलक रहा था कि राजद नेतृत्व अपरिपक्व हाथों में चला गया है।सदन में बहस की गुंजाइश होती है,विरोध का तरीका होता है।किंतु जिस तरह का विरोध करने का तरीका अपनाया गया वह अशोभनीय था।महिला विधायकों को आगे कर राजद नेतृत्व ने बेहद खराब सन्देश देने का प्रयास किया।इस दरम्यान भारी संख्या में मार्शल और पुलिस बल को हंगामा शांत करने के लिए लगाया गया।कई विधायकों को चोट भी लगा।महिला विधायक को जबरन बाहर किया गया।कई सदस्यों के बीच हाथापाई भी हुए।विधेयक के प्रती को फाड़कर आशन की ओर फेंका गया।विधानसभा अध्यक्ष को बंदी बनाकर रखने का प्रयास किया गया।कुल मिलाकर सदन की मर्यादा को तार तार किया गया।

घटना के पश्चात आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहाँ अपने विधायकों का बचाव करते हुए सत्ता पक्ष पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस विधेयक को लेकर लेकर जिस तरह का बवाल काटा गया वह बताता है कि माननीय सदस्यों को विधेयक की पूरी जानकारी नहीं थी।भ्रांति फैला कर हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया गया।यह पूरी तरह से संसदीय आचरण के खिलाफ है।अशोभनीय है।इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाय कम है।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी घटना को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि जो लोग भी सदन की गरिमा पर चोट लगाने के लिये जिम्मेवार पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!