स्वर्गीय रामविलास पासवान को पद्म भूषणमिलने की घोषणा पर मुख्यमंत्री सहित सुशील मोदी, अश्विनी चौबे ने प्रसन्नता व्यक्त की
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को पद्म भूषण एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मृदुला सिन्हा को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री मिलने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।
श्रीमती दुलारी देवी, श्री राम चंद्र मांझी एवं डॉ दिलीप कुमार सिंह को पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर भी मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पटना,25 जनवरी 2021 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को पद्मभूषण एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मृदुला सिन्हा को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने श्रीमती दुलारी देवी(कला), श्री रामचंद्र मांझी (कला) एवं डॉ दिलीप कुमार सिंह(मेडिसिन) को पद्म श्री सम्मान मिलने की घोषणा पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
समाज के दबे-कुचले, गुमनाम लोगों को ‘पद्मश्री’ जैसे
सम्मान मिलने से बढ़ा है बिहार का मान- सुशील मोदी
बिहार से पद्मश्री सम्मान से रामचन्द्र मांझी, दुलारी देवी, मृदुला सिन्हा व डा. दिलीप कुमार सिंह के सम्मानित होने पर बधाई देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि समाज के दबे-कुचले व गुमनाम व दूर-दराज के लोगों को ‘पद्म’ जैसे सम्मान से सम्मानित करने की परिपाटी केे कारण बिहार का मान बढ़ा है। मरणोपरांत रामविलास पासवान को पद्मविभूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा कि स्व. पासवान देश के सर्वमान्य नेता थे।
श्री मोदी ने कहा है कि 95 वर्षीय रामचन्द्र मांझी ने भिखारी ठाकुर की नाच परम्परा को आगे बढ़ाया। दबे-कुचले समाज से आने वाले श्री मांझी को पद्मश्री से सम्मानित कर केन्द्र सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। इसी प्रकार मल्लाह समाज से आने वाली दुलारी देवी जिन्होंने दूसरों के घरों में बत्र्तन मांज व झाडू-पोछा कर अपना जीवन निर्वाह करती रही है को मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया हैं। भागलपुर के 92 वर्षीय डा. दिलिप कुमार सिंह की समाज व चिकित्सकीय सेवा को सम्मान दिया गया है। साहित्य सेवी व राजनीतिज्ञ मृदुला सिन्हा को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित करने से बिहार का मान बढ़ा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी प्रसन्नता व्यक्त की
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को पद्मभूषण एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मृदुला सिन्हा को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान ने सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिए। स्वर्गीय मृदुला सिन्हा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत हस्ताक्षर के रूप में जानी जाती रहेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के श्रीमती दुलारी देवी(कला), श्री रामचंद्र मांझी (कला) एवं डॉ दिलीप कुमार सिंह(मेडिसिन) को पद्म श्री सम्मान मिलने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।