लोक कलाओं और ग्रामीण सभ्यता संस्कृति का अनोखा संगम होगा भोजपुरी महोत्सव में : डॉ साहू
राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव आयोजन समिति की बैठक में बोले वक्ता
राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव आयोजन समिति की बैठक स्थानीय राम जंगल सिंह कॉलेज के परिसर मे श्री अशोक सिंह के अध्यक्षता में चौथा भोजपुरी महोत्सव के तैयारी का चर्चा हुआ । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया। चौथा राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव भगवानपुर हाट में होना है,
महोत्सव के संयोजक डॉ उमा शंकर साहू ने बताया कि आयोजन में लोक कला प्रदर्शनी, लोक संगीत गीत,राष्ट्रीय परिचर्चा, लोक मेला और चित्रकला जैसी विधाओं को शामिल किया जाएगा जो लोक कलाओ और ग्रामीण सभ्यता संस्कृति का अनोखा संगम केंद्र होगा। आयोजन समिति ने बताया कि विरहा, अल्हा जैसी लोक संगीत की प्रस्तुति कराया जाएगा। भोजपुरी को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल कराने के लिए यह आयोजन मिल का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल,प्रदर्शनी और दुकान लगाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव में दिघवारा का भागीदारी बड़े भाई के तरह होगा
इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा ! प्रो कन्हैया सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारणी में शामिल किया गया।
बैठक में,दीपक गुप्ता,रौशन सिंह,प्रोo अखिलेश कुमार, प्रोo उमेश कुमार सिंह, गायक मुन्नी लाल यादव अन्य लोग उपस्थित रहें।धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया।